×

नोटों पर हो वीर सावरकर की तस्वीर, पीएम मोदी से की गई मांग

वह एक महान विचारक महान राष्ट्र चिंतक महान लेखक महान पत्रकार महान हिन्दू राष्ट्र रक्षक होने के साथ साथ एक महान परम दूरदर्शी राष्ट्रीयवादी हिन्दू नेता थे।

Aradhya Tripathi
Published on: 28 May 2020 9:05 AM GMT
नोटों पर हो वीर सावरकर की तस्वीर, पीएम मोदी से की गई मांग
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ शहर में आज शारदा रोड स्थित शिवीर कार्यालय अखिल भारत हिन्दू महासभा निवास स्थान पंडित अशोक शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दू महासभा पर हिन्दू महासभा के नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू महासभा वीर सावरकर की 137 वी जंयती का कार्यक्रम लॉकडाउन के कारण बड़ी ही सादगी से मनाया गया।

पीएम मोदी को लिखा गया पत्र

कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा के माध्यम से अखंड हिन्दुराष्ट्र शिरोमणि वीर सावरकर के चित्र पर रोली सिंदूर का तिलक लगाकर कर पुष्प माला अर्पण कर महान नेता का स्मरण कर समस्त विश्व के कल्याण के लिए करोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी का जड़ से खातमा करने के लिए हवन पूजा पाठ अनुष्ठान किया गयाया। जिसके पश्चात भगवान का भोग लगाकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गईया। समापन के समय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा जिलाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल एवम महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने सयुंक्त रुप से एक खुला मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जारी किया।

ये भी पढ़ें- हाय रे लॉकडाउन: भूख से तड़प-तड़प कर हार गए मजदूर, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

पत्र में कहा गया कि वीर सावरकर जी जैसा महान परम देश भक्त होना बहुत ही बड़े सोभाग्य की बात हैया। सावरकर जी ने अपना सारा जीवन सिर्फ ओर सिर्फ अपने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए लगा दियाया। भारत को पूर्ण रूप से अखंड हिन्दुराष्ट्र बनाने का सपना हमेशा उन्होंने देखाया। वह एक महान विचारक महान राष्ट्र चिंतक महान लेखक महान पत्रकार महान हिन्दू राष्ट्र रक्षक होने के साथ साथ एक महान परम दूरदर्शी राष्ट्रीयवादी हिन्दू नेता थे।

भारतीय करेंसी के नोटों पर गांधी की जगह सावरकार की फोटो की मांग

पत्र के माध्यम से आगे कहा गया कि उनके उपकारों का बदला हम सभी देशवासी कभी भी नहीं उतार सकते। हमारी हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर जी के महान जीवन चरीत्र के महान गुणों का वर्णन अनेकों बार आप देश के प्रधानमंत्री होतें हुए भी कर चुके हैं। आप हमेशा हमेशा कहते हैं कि वीर सावरकर जी ने अपने पूरे जीवन काल में राष्ट्र रक्षा के लिए जिन जिन स्थानों की यात्राएं की वह सभी स्थान पूज्य स्थलों के समान हो गए।

ये भी पढ़ें- Aadhaar पर बड़ी खबर: 12 डिजिट वाले नंबर को जान लें, तभी होगा वेरिफाई

अतः इस खुले पत्र के माध्यम से हम हिन्दू महासभा के कार्यक्रता आप से हाथ जोड़कर करबद्ध प्राथना करते हैं कि वीर सावरकर जी के महान जीवन का स्मरण करते हुए उनके निस्वार्थ राष्ट्र प्रेम को सरवोपरि मानते हुए अब आप के द्वारा उनका सम्मान राष्ट्र स्तर पर होना चाहिए। इसलिए आप वीर सावरकर जी के सम्मान में भारतीय करंसी पर गांधी के चित्र की जगह वीर सावरकर जी का चित्र अंकित करें। एवम वीर सावरकर जी को भारत रत्न देकर उनकी निस्वार्थ भाव की राष्ट्र रक्षा के महान क्रांतिकारी कार्य का प्रचार प्रसार करने का महान कार्य करे। आपके द्वारा किये गए इस महान कार्य का यशोगान हम युगों युगों तक गाते रहेगें।

सादिक़ खान

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story