×

सुशांत सुसाइड केस: पुलिस को मिली YRF कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी, अब मिलेगा नया क्लू

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर को एक सप्ताह होने चले है, लेकिन इसमें हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। सब ये सोच रहे है कि  टॉप पर होने के बाद भी सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस सुशांत की सुसाइड मामले में जांच में जुटी है।

suman
Published on: 20 Jun 2020 1:48 PM GMT
सुशांत सुसाइड केस: पुलिस को मिली YRF कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी, अब मिलेगा नया क्लू
X

मुंबई : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर को एक सप्ताह होने चले है, लेकिन इसमें हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। सब ये सोच रहे है कि टॉप पर होने के बाद भी सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस सुशांत की सुसाइड मामले में जांच में जुटी है। पुलिस ने अब तक 15 लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं।इस दौरान पुलिस को YRF से कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी मिल गई है।

यह पढ़ें....मैंगो बाबा मोबाइल ऐप, आप ने डाउनलोड किया ये ऐप

कॉन्ट्रैक्ट कॉपी

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखी के अनुसार, सुशांत के( ADR ) केस में बांद्रा पुलिस ने उनके मैनेजमेंट स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। उन लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बांद्र पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी यश राज फिल्म से मिल गई है। हाल ही में पुलिस ने एक्ट्रेस और सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया था। रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। उनसे 9 घंटों तक पूछताछ हुई थी। रिया और सुशांत काफी अच्छे दोस्त थे।

सुशांत की मौत के पीछे बहुत से लोग बॉलीवुड की नेगेटिव विचारधारा को जिम्मेवार ठहरा रहे है। साथ ही नेपोटिज्म भी इसके लिए जिम्मेदार है।

यह पढ़ें....फादर्स डे स्पेशल: राजनीतिक पिता के फक्र का सबब है उनके ये बेटे

बता दें कि 14 जून को सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी पुलिस के मुताबिक, वे पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। आज उनके परिवार और फैंस इस सदमे से उबर नहीं पाएं है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story