×

वरुण-नताशा की इसी महीने होगी शादी! यहां बुक हुआ होटल, तैयारियां शुरू

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी लव लाइफ को लेकर शुरू से ही सीरियस हैं। जब से वरुण ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से लेकर अब तक वरुण के साथ सिर्फ एक ही लड़की से उनका नाम जोड़ा गया है और वो हैं उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल।

Monika
Published on: 13 Jan 2021 3:22 AM GMT
वरुण-नताशा की इसी महीने होगी शादी! यहां बुक हुआ होटल, तैयारियां शुरू
X
वरुण- नताशा की इसी महीने होगी शादी! बुक हुआ अलीबाग में होटल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी लव लाइफ को लेकर शुरू से ही सीरियस हैं। इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिसके साथ वो काम कर रहे होते हैं उन्ही के साथ वो क्लोज आ जाते हैं। लेकिन जब से वरुण ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से लेकर अब तक वरुण के साथ सिर्फ एक ही लड़की से उनका नाम जोड़ा गया है और वो हैं उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल।

जल्द करने जा रहे शादी

एक्टर वरुण और नताशा की शादी की खबरें बहुत समय से चर्चा का विषय बन गई हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों इसी महीने की आखरी तारिख तक शादी के बंधन में बंधने वाले है। वरुण और नताशा पिछले साल माय के महीने में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के वजह से शादी को रोकना पड़ा।

अब खबर आ रही है कि दोनों शादी के लिए अलीबाग के एक होटल को बुक किया है। शादी पंजाब रीति रिवाज से होगी। इस शादी में 200 लोग शामिल होंगे। जिसमे केवल ख़ास मेहमान ही होंगे।

सालों से कर रहे डेट

वरुण नताशा एक दुसरे को सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। फिर चाहे कोई अवार्ड शो हो या पार्टी। इस क्यूट कपल की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कॉफी विद करन सीजन 6 में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि वो नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। उन्होंने हिंट भी दी थी कि वो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। वरुण धवन ने बताया था कि नताशा स्कूल के दिनों से ही उनके लिए काफी सपोर्टिव रही हैं। वो अच्छे-बुरे हर मौके पर उनके साथ थीं।

ये भी पढ़ें : विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी के आगमन से खुश हुए विराट

रिलेशनशिप लाइमलाइट से छुपा रखा था

एक्टर ने पहले तो अपने करियर के शुरुआती कई सालों तक नताशा संग अपनी रिलेशनशिप को लाइमलाइट में नहीं आने दिया। मगर बढ़ते वक्त के साथ कई खास मौकों पर कपल की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

आपको बता दें, कि नताशा दलाल फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में डिग्री हासिल की है। साल 2013 में नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई करने के बाद डिजाइनिंग क्षेत्र में ही नताशा ने काम शुरू किया और आज वो इस इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं।

ये भी पढ़ें : रेड साड़ी में मोनालिसा ढा रही कहर, पवन सिंह को बनाया दीवाना, यहां देखें वीडियो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story