×

बॉलीवुड के 'कमांडो' माना रहे हैं बर्थडे, जानें ब्रेकअप के बाद क्यों हैं सिंगल

फिल्म कमांडो से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाले मॉडल व एक्शन हीरो विद्युत जामवाल आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Roshni Khan
Published on: 10 Dec 2019 4:43 AM GMT
बॉलीवुड के कमांडो माना रहे हैं बर्थडे, जानें ब्रेकअप के बाद क्यों हैं सिंगल
X

मुंबई: फिल्म कमांडो से बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाले मॉडल व एक्शन हीरो विद्युत जामवाल आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिन्होंने मार्शल आर्ट की डिग्री भी ली है। विद्युत अपने गजब के एक्शन के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं, विद्युत ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें पहचान बॉलीवुड में एंट्री के बाद मिली।

ये भी देखें:दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्रियों पर चलेगा सीलिंग का चाबुक! दहशत में लोग कर रहे ये काम

विद्युत ने फिल्म फोर्स ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू भी दिया गया था। इसके अलावा विद्युत अब तक फोर्स, स्टेनली का डिब्बा, कमांडो, बुलेट राजा, कामांडो 2 और बादशाहो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

मोना सिंह से हो गया था विद्युत जामवाल का ब्रेकअप

विद्युत जामवाल की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। विद्युत का गर्लफ्रेंड मोना सिंह से ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था। विद्युत और मोना शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अचानक मोना सिंह का एक डॉक्टर्ड MMS वीडियो सामने आ गया था, जिसके बाद दोनों में दूरियां बढ़ गई थीं और अखिर में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कई जगह साथ स्पॉट किया गया था। जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते सही करने पर काम कर रहे हैं, लेकिन ये कोशिश नाकाम रहीं और दोनों अलग हो गए।

ये भी देखें:तापसी बनी ‘मिताली राज’, कुछ ऐसे अंदाज में नजर आएंगी एक्ट्रेस

एक्टर ने ब्रेकअप के बाद अबतक शादी नहीं की है। कुछ ऐसा ही मोना सिंह का भी है। वैसे तो अब खबर है कि मोना सिंह जल्द शादी करने वाली हैं। अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि वह किससे शादी करने जा रही हैं। विद्युत अपने करियर में आगे बढ़ गए और कमांडो जैसी हिट एक्शन मूवीज में काम किया। 29 नवंबर को विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग और एक्शन को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story