×

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्रियों पर चलेगा सीलिंग का चाबुक! दहशत में लोग कर रहे ये काम

सोमवार की रात दिल्ली के अनाज मंडी की फैक्ट्री में हुए अग्निकांड के बाद लोग सीलिंग के डर से अपना माल समेटते नजर आए। आधी रात को दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड के बाद अवैध फैक्ट्रियां खाली हो रही हैं। सीलिंग के डर से फैक्ट्री मालिकों में भगदड़ मच गई है। फैक्ट्री मालिक ट्रकों और टेंपो में अपना सामान भरकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

suman
Published on: 10 Dec 2019 4:15 AM GMT
दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्रियों पर चलेगा सीलिंग का चाबुक! दहशत में लोग कर रहे ये काम
X

नई दिल्ली: सोमवार की रात दिल्ली के अनाज मंडी की फैक्ट्री में हुए अग्निकांड के बाद लोग सीलिंग के डर से अपना माल समेटते नजर आए। आधी रात को दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड के बाद अवैध फैक्ट्रियां खाली हो रही हैं। सीलिंग के डर से फैक्ट्री मालिकों में भगदड़ मच गई है। फैक्ट्री मालिक ट्रकों और टेंपो में अपना सामान भरकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं। कल कई सरकारी एजेंसियों ने इलाके का दौरा किया था। आसपास की फैक्ट्री के लोग ट्रक, डंपर, रिक्शा में अपना माल समेटते दिखे।

बात यह है कि यहां फैक्ट्री चलाने वालों को अब सीलिंग का डर सताने लगा है। ऐसे में आधी रात चुपचाप से सामान ले जाते हुए नजर आए। दिल्ली को दहला देने वाले अग्निकांड में 43 लोगों की मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रहा है। क्राइम ब्रांच को जांच में सहयोग देने के लिए अब मौके की थ्री डी (3D) मैपिंग कराई जा रही है। इसके लिए एक निजी कंपनी का सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को कंपनी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर मैपिंग की शुरुआत भी कर दी।

यह पढ़ें...आतंकी जगतार सिंह बरी! पूर्व सीएम बेअंत सिंह का हत्‍यारा व बम ब्‍लास्‍ट का आरोपी

इस संबंध में कंपनी से जुड़ीं थ्री डी लेजर स्कैनर ने बताया कि अनाज मंडी में स्पेशल जांच की जरूरत है और लापरवाही की जांच के लिए सबूत जरूरी हैं। ये भी कहा कि इस तकनीक का फायदा यह है कि कम वक्त में घटना स्थल को कैमरे में कैद कर लिया जाता है। कंपनी ने कहा कि 3D मशीन से स्कैनिंग के बाद रिकॉर्ड की गई इमेज पुलिस विभाग को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह डेटा डिजिटल रूप में दिल्ली पुलिस के पास सुरक्षित रहेगा। थ्री डी इमेज को कभी भी देखा जा सकता है। इमेज के साथ ही इलाके की हर बिल्डिंग की हाइट भी रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस भी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। घटना स्थल से सटी गलियों के साथ ही जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके अंदर भी थ्री डी (3D) मैपिंग की जाएगी।

यह पढ़ें... ठंड ने बदली से करवट,उत्तर भारत की ठिठुरन से हालत खराब

अनाज मंडी इलाके के लोगों को जान के खतरे से ज़्यादा व्यापार की चिंता है। लोगों का कहना है कि इस हादसे के बाद छोटे व्यापारों पर सीलिंग की तलवार लटकी है। हमारा बहुत नुकसान होगा और कहीं और काम नहीं मिलेगा। यहां और भी कई छोटे उद्योग चलते हैं। बता दें कि अनाज मंडी में लगी आग के बाद सरकारी एजेंसियों ने एरिया की पड़ताल शुरू कर दी है।

suman

suman

Next Story