×

जन्मदिन स्पेशल: इस दिग्गज एक्टर ने सालों तक छिपाई ये बीमारी, जानिए क्या थी वजह

विनोद खन्ना पांच भाई बहनों में से एक हैं। खास बात है कि उनकी मौत के बाद लोगों को पता लगा कि उन्हें क्या हुआ था। जबकि वो काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Oct 2020 4:07 AM GMT
जन्मदिन स्पेशल: इस दिग्गज एक्टर ने सालों तक छिपाई ये बीमारी, जानिए क्या थी वजह
X
बेहतरीन और दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना का आज ही के दिन जन्म हुआ था  6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में । उनका परिवार विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आकर बस गया।

मुंबई : बॉलीवुड के बेहतरीन और दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना का आज ही के दिन जन्म हुआ था 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में । उनका परिवार विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आकर बस गया। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। विनोद खन्ना पांच भाई बहनों में से एक हैं। खास बात है कि उनकी मौत के बाद लोगों को पता लगा कि उन्हें क्या हुआ था। जबकि वो काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे।

इस फिल्म से की शुरुआत

साल 1968 मे आई फिल्म “मन का मीत” से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले इस अभिनेता ने ‘मेरे अपने’, ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। एक वक़्त था जब उनकी गिनती बॉलीवुड के बड़े स्टार में की जाती थी और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जाने लगा था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिससे विनोद खन्ना सुपरस्टार बनते-बनते रह गए।

यह पढ़ें....दर्दनाक हादसे से सहमे लोग: कई लोगों की मौत, चारों तरफ मची चीख पुकार

छोड़ दिया था एक्टिंग

एक्टिंग की दुनिया में बुलंदियों पर रहते हुए ही विनोद खन्ना अचानक अध्यात्म की ओर रुख कर लिया। और अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा में ओशो के पास चले गए। करियर के उफान पर उनका ये कदम कई लोगों को आज तक समझ नहीं आया। क्योंकि बाद में विनोद लौट आए। लौटने के बाद भी उनका करियर चल निकला। वो राजनेता बने और वहां भी नाम मिला।

होते अमिताभ से बड़े स्टार

फिल्‍मी दुनिया छोड़कर विनोद खन्ना आचार्य रजनीश (ओशो) के साथ अमेरिका जाकर उनके आश्रम में रहने लगे। वहां वो आम लोगों की तरह रहते थे बर्तन धोने के साथ वो माली का भी काम करते थे। इसके पांच साल बाद विनोद खन्ना दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में लौट आये । कुछ लोगों का कहना था कि विनोद खन्ना ने अगर ब्रेक नहीं लिया होता तो अमिताभ बच्चन से बड़े सुपरस्टार होते। क्योंकि विनोद खन्ना उनसे अधिक पॉपुलर और प्रतिभावान थे

यह पढ़ें....यूपी में फिर कत्लेआम: हुआ ताबड़तोड़ गोलीकांड, BDC सदस्य की मौत से मचा हंगामा

क्यों छुपाई थी बीमारी

विनोद खन्ना ने लगभग छह सालों बाद कैंसर होने की जानकारी दी थी। वो मीडिया से बात कर रहे थे और एक सवाल के जवाब में उन्होंने कैंसर का खुलासा करके सभी को चौंका दिया। विनोद खन्ना एक सफल बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ राजनेता भी रह चुके हैं। उन्होंने सालों तक कैंसर होने की बात सबसे छुपाई और अपने चुनाव क्षेत्र गुरदासपुर में इसका खुलासा किया। रिपोर्ट की मानें तो हुआ कुछ ऐसा था कि उनसे सवाल किया गया कि वो काफी समय तक अपने चुनाव क्षेत्र से गायब क्यों रहे? इस सावल के जवाब में विनोद खन्ना ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कैंसर है।

vinood khnanna फाइल

बताई वजह

उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वो पॉलिटीशियन नहीं होते तो इसका खुलासा नहीं करते। उन्होंने बताया कि कैंसर का पता उन्हें छह साल पहले चला था, उस वक्त उनकी बेटी का एक जरूरी एग्जाम चल रहा था और उसे अपने पेरेंट्स की जरूरत थी। इसके चले उन्होंने सबसे कैंसर को लेकर ये बात छुपाई।

यह पढ़ें....बिहार चुनाव: बदली स्थितियों से भाजपा हुई सतर्क, इस पार्टी से दूरी का लिया फैसला

विनोद खन्ना नें उस वक्त कहा था कि कैंसर से जंग जीत ली है और डॉक्टर्स के मुताबिक वो 80 प्रतिशत तक ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए उन्हें जर्मनी जाना पड़ता था और इसीलिए वो गुरदासपुर मे इतने समय तक नहीं आ पाए। हालांकि बाद में कैंसर के कारण ही उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि वो ब्लैडर कैरिनोमा (bladder carcinoma) की एडवांस स्टेज से जूझ रहे थे।

विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और इसमें निभाए गए उनके यादगार किरदारों की वजह से वो आज भी हमारे बीच जिंदा हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story