×

बर्थडे स्पेशल: धक-धक गर्ल की आज भी है डिमांड, जानें माधुरी से जुड़ी रोचक बातें

90 के दशक में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। माधुरी दीक्षित की गिनती बॉलीवुड की सबसे सुंदर और सफल एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी मुस्कान के आज भी लाखों दीवाने  हैं, इस उम्र में भी माधुरी के चेहरे की चमक और सुंदरता कम नहीं हुई है। उनका जलवा आज भी बरकरार है।

suman
Published on: 15 May 2020 3:56 AM GMT
बर्थडे स्पेशल: धक-धक गर्ल की आज भी है डिमांड, जानें माधुरी से जुड़ी रोचक बातें
X

मुंबई: 90 के दशक में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। माधुरी दीक्षित की गिनती बॉलीवुड की सबसे सुंदर और सफल एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी मुस्कान के आज भी लाखों दीवाने हैं, इस उम्र में भी माधुरी के चेहरे की चमक और सुंदरता कम नहीं हुई है। उनका जलवा आज भी बरकरार है।

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो शादी के बाद भी इंडस्ट्री में हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब शादी करने के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म माना जाता था। उस दौर में माधुरी दीक्षित ने इसे गलत साबित कर दिखाया। माधुरी ने शादी की और शादी के बाद बॉलीवुड में लौटीं और सफल फिल्मों की कड़ी भी बनी।

यह पढ़ें.... इन स्टार्स को पहचानना हुआ मुश्किल, फ्लॉप होते ही भूले फिटनेस

बचपन व करियर शादी रोचक फैक्ट्स

*माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यम वर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से हासिल की। इसके बाद उन्होनें मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्रोबॉयलॉजी में डिग्री ली। इसी बीच माधुरी ने कत्थक की शिक्षा हासिल की। माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन कलाकार से बढ़कर बेहतरीन इंसान भी हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। माधुरी ने करियर की शुरूआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'अबोध' से की। लोकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई मगर माधुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मकाम हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से माधुरी का सितारा चमका। इस फिल्म से माधुरी रूपहले पर्दे लेकर लोगों के दिलों पर छा गईं। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

*बॉलीवुड में उस वक्त केवल माधुरी दीक्षित ही ऐसी अदाकारा थीं जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे...' को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने जो भारी भरकम लंहगा पहना था उसकी कीमत 15 से 20 लाख के बीच थी।

*माधुरी ने 1999 में यूएसए बेस्ड डॉक्टर श्री राम नेने से शादी की और अमेरिका चली गई और 2006 में पूरे परिवार के साथ वापिस भारत लौट आई। भारत वापिस लौटते ही माधुरी ने फिल्म 'आजा नचले' से कम बैक किया। उनके दो बच्चे रियान और एरिन नेने है।

*आज वह अपने पति श्रीराम नेने के साथ पारिवारिक जीवन में खुश हैं। हालांकि जब उन्होंने फिल्म को छोड़ शादी करने का फैसला किया तो लोगों को लगा कि उनका करियर अब खत्म है। माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने शादी की थी तो सब कुछ जल्दी-जल्दी हो गया था। लेकिन जब वापस आने की बात आई तो बहुत से फैक्टर इसमें शामिल थे। यूं ही वापस आने का फैसला नहीं ले लिया गया था। माधुरी ने कहा कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह भारत वापस आ जाएं। साथ ही वह अपने बच्चों के बारे में सोच रही थीं कि अभी वे छोटे हैं बड़े होकर शायद वे भारत नहीं आना चाहें। माधुरी ने बताया कि उन्होंने जब डेढ़ इश्किया के बारे में सुना तो उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई थी। वह फिल्म के पिछले पार्ट से काफी इंप्रेस थीं और चाहती थीं कि इस नई फिल्म का हिस्सा बनें।

यह पढ़ें.... बॉलीवुड को तगड़ा झटका: खोया एक और सितारा, कैंसर ने ले ली जान

*बता दें कि माधुरी दीक्षित भारत में अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें डांस को लेकर जो पैशन था वो उस पैशन को जारी रखना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने एकेडमी का सोचा। माधुरी शादी के बाद न सिर्फ भारत लौटीं बल्कि उन्होंने एक बार फिर से अपना जादू दर्शकों पर चलाया। उन्होंने सही मायने में दर्शकों को देवदास की तरह दीवाना बना दिया।

*माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर पुस्कार का नामंकन मिला, जिनमें चार बार विजेता रही। इन दिनों माधुरी दीक्षित भी रिएलिटी टीवी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन के जज के तौर पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसके पहले प्रोमो की शूटिंग उन्होंने अपने घर पर रहकर की है। क्योंकि कोरोना के कारण पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है।

suman

suman

Next Story