×

जिम के बाहर रिया चक्रवर्ती हुईं स्पॉट, फोटोग्राफर्स के सवाल पर दिया ये जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अब धीरे-धीरे नार्मल होती दिख रही हैं। कई महीनों विवादों में घिरे रहने के बाद अब वह घर से बहार निकलते देखी जा सकती हैं।

Monika
Published on: 5 Feb 2021 2:15 PM GMT
जिम के बाहर रिया चक्रवर्ती हुईं स्पॉट, फोटोग्राफर्स के सवाल पर दिया ये जवाब
X
जिम के बाहर रिया हुईं स्पॉट, फोटोग्राफर्स ने पूछा हाल, एक्ट्रेस ने कहा..

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अब धीरे-धीरे नार्मल होती दिख रही हैं। कई महीनों विवादों में घिरे रहने के बाद अब वह घर से बहार निकलती देखी जा सकती हैं। रिया के लिए बीता साल उनकी ज़िन्दगी का सबसे खराब साल रहा। जिसे शायद ही हो भुला पाएंगी। लेकिन अब रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।

रिया ने रिया ये रिप्लाई

हाल ही में रिया को उनके जिम के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया । जिसका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रिया जिम से बाहर आते हुए मीडिया ने कैप्चर कर लिया था। फोटोज क्लिक कीं और उनसे पूछा कि वह कैसी हैं? इसके जवाब में रिया ने कहा, 'ठीक हो रही हूं। हालांकि, रिया ने ज्यादा बात नहीं की और अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाती हैं। जिसके बाद से उनका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : रुबीना को आया इतना गुस्सा, राखी के मुंह पर फेंका पानी, बिग बाॅस ने लिया ये फैसला

इस जिम में जाती हैं रिया

रिया के साथ उनके भाई शौविक भी उनके साथ नज़र आए। रिया और शौविक दोनों एक साथ जिम जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वही जिम है जहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जाते थे। इस दौरान रिया ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और प्रिंटेड लोवर पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें : रिहाना के हाथ में पाकिस्तानी झंडा: अब सच्चाई आई सामने, सभी हुए हैरान

अक्टूबर में मिली थी बेल

आपको बता दें, कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया काफी चर्चा में आ गई थीं। सुशांत ड्रग केस मामले में NBC ने रिया को गिरफ्तार किया था। वह कई दिनों तक जेल में रहीं और अक्टूबर में वह बेल पर बाहर आई हैं। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी इसी ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए थे। उन्हें 2 दिसंबर को बेल मिली थी।

ये भी पढ़ें : अभिषेक के जन्मदिन पर बिग बी ने शेयर किया पोस्ट, आप भी हो जाएंगे भावुक

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story