×

श्रद्धा कपूर की खूबसूरत मौसी: बेहद हॉट है अंदाज़, ये तस्वीरें उड़ा देंगी आपकी नींद

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के परिवार से तो आप सभी वाकिफ़ हैं। पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कपूर । लेकिन आज हम शिवांगी कपूर की सबसे छोटी बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे के बारें में बात करने जा रहे हैं। तेजस्विनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

Monika
Published on: 14 Oct 2020 1:38 PM GMT
श्रद्धा कपूर की खूबसूरत मौसी: बेहद हॉट है अंदाज़, ये तस्वीरें उड़ा देंगी आपकी नींद
X
Tejaswini Kolhapure

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के परिवार से तो आप सभी वाकिफ़ हैं। पिता शक्ति कपूर, मां शिवांगी कपूर और भाई सिद्धार्थ कपूर। लेकिन आज हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं वो हैं शिवांगी कपूर की सबसे छोटी बहन तेजस्विनी कोल्हापुरे। यह बात बेहद कम कम लोगों को पता होगी कि तेजस्विनी कोल्हापुरे पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। एक्ट्रेस तेजस्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में तेजस्विनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

तेजस्विनी की ये तस्वीरें

आपको बता दें, कि 40 साल कि तेजस्विनी कोल्हापुरे का जन्म 1 जनवरी 1980 में हुआ था। तेजस्विनी ने हाल ही में कुछ बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जो साल 2012 की हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। यह सभी तस्वीरें गोवा में शूट की गयी थी। उनकी इस ब्लैक और वाइट तस्वीरों में एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज़ देखा जा सकता हैं।

लता मंगेशकर की भांजी

आपको बता दें, कि मुंबई में पैदा हुई एक्ट्रेस महान लता मंगेशकर की भांजी लगती हैं। फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले तेजस्विनी एक एयरलाइन कंपनी में काम करती थीं। उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रुख किया।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका को जलाने लगा प्रेमी, तभी लड़की ने जोर से घसीटा, हो गई दोनों की मौत

टीवी सीरियल में किया काम

40 साल की तेजस्विनी ने पंकज सारस्‍वत से शादी की हैं। दोनों की एक बेटी भी है। मॉडलिंग में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी जगत में भी काम किया था। सीरियल 'मुझे चांद चाहिए' से उन्होंने ने एक्टिंग की शुरुआत की थी। किसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। जिसके बाद उन्होंने सौगात और तुम बिन सीरियल में भी काम किया। बता दें, कि रिश्ते सीरियल के कई एपिसोड में भी एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का जादू भिखेरा था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख लिया।

अनुराग कश्यप की फिल्मों में आईं नज़र

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की फिल्म पांच में बतौर अभिनेत्री तेजस्विनी ने फिल्म साइन की थी। फिल्म बनी तो ज़रूर लेकिन पर्दे तक ना आ पाई। जिसका कारण फिल्म में दिखाई गए हिंसा और भाषा थे। जिसपर जम कर बवाल मचा था। साल 2013 में एक बार फिर एक्ट्रेस अनुराग की फिल्म ‘अगली’ में नज़र आईं। इस फिल्म में वह एक डिप्रेस महिला का किरदार निभाया। जिसके लोगों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: खूंखार आतंकी ढेर: सेना का ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी, नहीं बचेगा कोई दुश्मन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story