×

इस एक्ट्रेस ने साड़ी में शेयर की ऐसी फोटोज, फैंस हुए क्रेजी

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। जैसा नाम काजोल ने कमाया। उन्हें लोग तनूजा की बेटी और काजोल की बहन से जानते है।लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने एक्टिवनेस और अंदाज के लिए जानी जाती है।

suman
Published on: 13 May 2020 6:04 AM GMT
इस एक्ट्रेस ने साड़ी में शेयर की ऐसी फोटोज, फैंस हुए क्रेजी
X

मुंबई: एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। जैसा नाम काजोल ने कमाया। उन्हें लोग तनूजा की बेटी और काजोल की बहन से जानते है।लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने एक्टिवनेस और अंदाज के लिए जानी जाती है।

यह पढ़ें...ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क वाला घर, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए जरूर ऐक्टिव होकर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। अपनी डेली लाइफ के साथ ही एक्ट्रेल अपने फैशनेबल लुक्स भी सभी के साथ शेयर करती है। हाल ही में उन्होंने देसी लुक में अपने फोटोज शेयर किए, जिन्हें फैन्स ने काफी पसंद किया। तनीषा इन फोटोज में महाराष्ट्रीयन बनी नजर आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने सिर से लेकर पैर तक पूरा गेटअप ऐसा ही रखा।

वह साड़ी को धोती स्टाइल में पहनी हुई दिखीं, ठीक उसी तरह जिस तरह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक के लिए महिलाएं पहनती हैं। रानी कलर की साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक ब्लाउज पहना था। इन दोनों पर गोल्डन बॉर्डर बनी हुई थी। यह कलर ऐक्ट्रेस पर काफी खिल रहा था। तनीषा इसके साथ गोल्ड की लाइट वेट ट्रडिशनल जूलरी भी पहनी हुई थीं। फोटोज को देखकर लग रहा है कि ये किसी फोटोशूट या फिर शूट के दौरान लिए गए हैं। इस बात में वैसे कोई दो राय नहीं कि इन तस्वीरों में तनीषा वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

यह पढ़ें...PM मोदी के पैकेज पर बाॅलीवुड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, जानिए कौन क्या बोला

suman

suman

Next Story