×

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होगा आज, मुंबई पहुंच रहे पिता

14 जून का दिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए सबसे काला दिन साबित हुआ। बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको हैरान कर दिया। यहां उनसे जुड़ी सारी जानकारी...

Ashiki
Published on: 14 Jun 2020 7:32 PM GMT
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होगा आज, मुंबई पहुंच रहे पिता
X

मुंबई/पटना: 14 जून का दिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए सबसे काला दिन साबित हुआ। बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको हैरान कर दिया। बॉलीवुड ही नहीं, खेल और राजनीति के लोग भी इससे हैरान हुए। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सोमवार को किया जाएगा। इसमें उनके पिताजी, विधायक नीरज सहित दो और लोग फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे। यह जानकारी उनके फैमिली फ्रेंड निशांत जैन ने दी है।

ये भी पढ़ें: BJP ने CM केजरीवाल पर साधा निशाना: कहा- फेल हो गया दिल्ली प्रशासन

पांच लोग जा रहे हैं मुंबई

बता दें कि मुंबई में सुशांत के अंतिम संस्‍कार में पटना से उनके पिता केके सिंह सहित पांच लोग सुबह 11.20 की फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे। इन सदस्यों में उनके पिताजी के साथ चचेरे भाई और सुपौल से बीजेपी के विधायक नीरज कुमार के साथ दो अन्‍य लोग भी जा रहे हैं। उनके परिवार में उनकी चार बहनें हैं, जिनमें मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: मां की सिसकियों से गूंजा अस्पताल, डॉक्टरों पर लगा मासूम की मौत का आरोप

उनका शुरुआती जीवन

एमएस धोनी, काई पो छे, केदारनाथ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। वहीं उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा हुई। उनकी मौत की खबर ने देश के लोगों को जितना दुखी कर गई, उससे भी ज्यादा बिहार के लोगों का दिल दुखी कर कर गई। सुशांत ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में पाई थी। उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली में शिफ्ट हो गए। फिर भी उनका परिवार पटना में ही रहता है। सुपौल से बीजेपी विधायक नीरज कुमार उनके रिश्ते में भाई लगते हैं।

ये भी पढ़ें: UP में बड़ा तबादला: इतने IAS अफसरों को मिली नई तैनाती, पूरी लिस्ट यहां…

पिछले साल पहुंचे थे ननिहाल

सुशांत की मौत से पटना के राजीव नगर स्थित घर में मातम का माहौल है। उनके ननिहाल खगड़िया के चौथम प्रखंड के बोरने गांव में भी लोग गमजदा हैं। पिछले साल ही सुशांत अपने ननिहाल गए थे। तब वह चिलचिलाती धूप में अपने पिता और विधायक नीरज कुमार बबलू के साथ नाव से कोशी नदी पार कर चौथम पहुंचे थे। वहां के पुराने भगवती देवी मंदिर में उनका बैंड-बाजे के स्वागत फिर मुंडन कराया गया था।

ये भी पढ़ें: 1.35 लाख कामगारों को मिलेगा रोजगार, CM योगी इस दिन देंगे ऑफर लेटर

Ashiki

Ashiki

Next Story