×

सुशांत सिंह की मौत पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये अपील

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड की दुनिया दो भागोंं में बंटी नजर आ रही है। कई लोगों ने सलमान खान पर भी निशाना साधा है। इस पर सलमान का रिएक्शन आया है।

Ashiki
Published on: 21 Jun 2020 2:54 AM GMT
सुशांत सिंह की मौत पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये अपील
X

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद न ही बॉलीवुड बल्कि ऑडियंस भी दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग एक्टर के जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग बॉलीवुड पर हमलावर भी हुए हैं। लोगों के निशाने पर आने वाले एक्टर्स में सलमान खान का भी नाम शामिल है। उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में सलमान ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, सुबह 9 बजकर 15 मिनट से होगा शुरू

ट्वीट में लिखा ये-

सलमान ने शनिवार को एक ट्वीट कर अपने फैंस से इस दुख में सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील की है। उन्होंने सुशांत सिंह के फैंस का साथ देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े हों। उनकी गलत भाषा के पीछे भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ऐसी घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बनें क्योंकि अपना प्यारा खोने का दुख बड़ा दर्दनाक होता है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में सूर्य ग्रहण के दौरान कोरोना के कारण प्रशासन ने गंगा स्नान पर लगाई रोक



ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

अब तक बड़े नाम भी लगा चुके हैं आरोप

बता दें कि सलमान पर पिछले कई दिनों में कई तरह के आरोप लगे हैं। डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान के साथ उनके परिवार पर भी कई तरह के आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने अपना खुद का करियर बर्बाद करने वाला सलमान को ही माना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पांच साइकिल बंटती थी तो खबर होती कि सलमान ने 500 साइकिल बांटी। वहीं, सिंगर सोनू निगम ने भी इशारों में कहा है कि म्यूजिक इंडस्ट्री का भी कोई बड़ा माफिया है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- अपने काम को सही ढंग से करना ही योग है

पुलिस कर रही पूछताछ

14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने आवास में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस इस मामले की कई पहलुओं के साथ जांच कर रही है। हर उस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जो सुशांत से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ था। हाल ही में उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। अब तक उनसे संबंधित 15 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद: PM मोदी के समर्थन में उतरे चार मुख्यमंत्री, जानें क्या है मामला

International Yoga Day 2020: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, पहली बार होगा ऐसा

Ashiki

Ashiki

Next Story