×

ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या भी अस्पताल में हुईं भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आई है रिपोर्ट

कोरोना पॉजिटिव मिलने के 5 दिन बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Newstrack
Published on: 17 July 2020 5:17 PM GMT
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या भी अस्पताल में हुईं भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आई है रिपोर्ट
X

मुंबई: कोरोना पॉजिटिव मिलने के 5 दिन बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमितभा और अभिषेक ने कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा ट्विटर पर दी थी।

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को बीते शनिवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट रविवार को सामने आई थी, लेकिन दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं होने के कारण उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया खा।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें...कोरोना की ये दवा हुई सस्ती, इन मरीजों के लिए भी है कारगर, जानें नई कीमत

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की तबीयत अस्पताल में सामान्य है ऐसी जानकारी सामने आई। बिग बी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को लगातार संदेश भी दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके अपने फैन्स के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा था।

यह भी पढ़ें...UN में मोदी छाए: इन मुद्दों से बढ़ाया भारत का मान, कोरोना से जंग में बताई ये भूमिका

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि खुशी में, बीमारी में, आप हमारे बहुत करीब और प्यारे रहे हैं, हमारे शुभचिंतक, हमारे फैन्स आपने हमेशा हमें अपना उदार प्रेम दिया, स्नेहभरी देखभाल और प्रार्थनाएं। हम आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं। इन हालातों में अस्पताल की प्रोटोकॉल, प्रतिबंध!"

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र की मंत्री का बड़ा बयान, BJP के कई MLA साथ, नाम बताने पर आएगा भूचाल

बता दें कि बीएमसी ने रविवार की सुबह ही अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का सैनिटाइजेश किया था और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है। अमिताभ बच्चन के चार बंगलों को सील कर दिया गया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story