×

महाराष्ट्र की मंत्री का बड़ा बयान, BJP के कई MLA साथ, नाम बताने पर आएगा भूचाल

महाराष्ट्र  में कभी भी राजनीतिक हलचल हो सकती है। सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम बता दिए गए तो हलचल मच जाएगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 July 2020 4:19 PM GMT
महाराष्ट्र की मंत्री का बड़ा बयान, BJP के कई MLA साथ, नाम बताने पर आएगा भूचाल
X

मुंबई: महाराष्ट्र में कभी भी राजनीतिक हलचल हो सकती है। सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम बता दिए गए तो हलचल मच जाएगा। बीजेपी और विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए यशोम​ती ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश को एक नया सूत्र दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाडी सरकार स्थिर है।

यह पढ़ें...राजस्थान की सियासत: वसुंधरा का करीबी अफसर करेगा ऑडियो मामले की जांच

कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री यशोमति ठाकुर का दावा है कि कई बीजेपी विधायक नाखुश हैं और वह पाला बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक हमारे साथ संपर्क में हैं और किसी भी समय हमारे साथ आ सकते हैं। महाराष्ट्र में अभी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। गठबंधन के पास 169 सीटें हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 56, एनसीपी के पास 54 और कांग्रेस के 44 है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस एवं राकांपा ने मिल कर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सरकार का गठन किया था।

यह पढ़ें...बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटी UP सरकार, जिलों में बनाए जा रहे बाढ़ नियंत्रण केंद्र

बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उसके पास 105 विधायक हैं। इसके अलावा एक आरएसपी, एक जेएसएस और 8 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हैय़यानी बीजेपी गठबंधन के पास 115 सीटें हैं।ऐसे अगर कांग्रेस नेता की बात सच होती है तो महाराष्ट्र का भी राजनीति समीकरण बदल सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story