×

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लोगों के घेरे में आए बॉयफ्रेंड समर सिंह

Akanksha Dubey: भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे ने 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाईं गईं। उनके निधन की खबर सुन पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 March 2023 1:28 PM GMT
Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद लोगों के घेरे में आए बॉयफ्रेंड समर सिंह
X
Akanksha Dubey boyfriend Samar Singh (Photo- Social Media)
Akanksha Dubey: भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे ने 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाईं गईं। उनके निधन की खबर सुन पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में है। गौर करने वाली बात तो यह है कि इतना बड़ा कदम उठाने से पहले आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट शेयर कर रहीं थीं, ऐसे में यही सवाल उठ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आकांक्षा दुबे ने पल भर में अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

बॉयफ्रेंड समर सिंह ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। भोजपुरी सितारें दिवंगत अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहें हैं। वहीं आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड और अभिनेता समर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया।
अभिनेता समर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "निशब्द r.i.p. #Akanksha Dubey", बताते चलें कि समर सिंह और आकांक्षा दुबे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, यहां तक कि वैलेंटाइन्स डे के दिन आकांक्षा ने सरेआम अपने प्यार का इजहार किया था।

आकांक्षा दुबे के लिए पोस्ट शेयर कर बुरे फंसे समर सिंह

समर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा दुबे के लिए जैसे ही दुखद पोस्ट शेयर किया, लोगों ने अभिनेता को अपने निशाने पर ले लिया और आकांक्षा के सुसाइड करने के पीछे का जिम्मेदार समर को ही ठहराने लगे। सोशल मीडिया पर समर सिंह की यूजर्स जमकर क्लास लगा रहें हैं।
View this post on Instagram

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

नेटीजेंस समर सिंह को ठहरा रहें हैं आकांक्षा दुबे की मौत का जिम्मेदार

जहां एक तरफ पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर लोग समर सिंह को ही आकांक्षा दुबे की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहें हैं। एक यूजर ने समर सिंह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आकांक्षा तुमसे प्यार करती थी, पर तुमने इग्नोर किया, मुझे कुछ गलत लग रहा है, जो भी हुआ तुम्हारा हाथ जरूर है।" दूसरे ने लिखा, "सब तूने किया है, उसे धोखा देकर।" तीसरे ने लिखा, "मुझे तो तेरे ऊपर ही शक है।" एक अन्य ने लिखा, "तुमने करवाया है मर्डर।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story