×

Akanksha Dubey News: सामने आया घिनौना सच! आकांक्षा दुबे की मौत पर बोले एक्टर यश, लड़कियों का इस्तेमाल...

Akanksha Dubey Latest News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब उनकी फेवरेट अदाकारा इस दुनिया में नहीं रहीं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 March 2023 5:41 PM GMT (Updated on: 27 March 2023 5:44 PM GMT)
Akanksha Dubey News: सामने आया घिनौना सच! आकांक्षा दुबे की मौत पर बोले एक्टर यश, लड़कियों का इस्तेमाल...
X
Yash kumar (Photo- Social Media)
Akanksha Dubey Latest News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अब उनकी फेवरेट अदाकारा इस दुनिया में नहीं रहीं। आकांक्षा दुबे तो दुनिया से जा चुकी हैं लेकिन अपने पीछे वह कई राज छोड़ गईं हैं कि आखिर किस वजह से उन्होंने जिंदगी से हार मान ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है, वहीं उनके करीबी और फैंस गहरे सदमे में हैं।

फिल्ममेकर यश कुमार ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भोजपुरी फिल्ममेकर यश कुमार आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुन बुरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर आकांक्षा दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है और साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच भी दुनिया को बता दिया।

यश कुमार ने बताया भोजपुरी इंडस्ट्री का घिनौना सच

यश कुमार ने आकांक्षा दुबे के नाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की पूरी पोल पट्टी खोल दी है, जिसे सुन आप भी शॉक रह जायेंगे। वीडियो में यश कुमार कहते हैं, "आकांक्षा जो कुछ भी तुम्हारे साथ हुआ है और जो कुछ भी तुमने किया, बहुत गलत किया बेटा। इस तरह से टूटना नहीं चाहिए था बच्चे। मुझे याद है एक निर्माता के रूप में जब मैंने पहली फिल्म बनाई थी तो उसकी हीरोइन मैंने तुम्हें ली थी, तुम्हारी भी वह पहली फिल्म थी। इतना डेडीकेशन मैंने तुम्हारे अंदर देखा था, जो बहुत कम लोगों में होता है। अभी हाल ही में तुमने मेरे साथ मिट्टी फिल्म भी की है, जो अभी रिलीज भी नहीं हुई है। दो महीने पहले ही तुम मेरे पास आई थी और मुझसे काम मांग रही थी और कहा था कि इस म्यूजिक इंडस्ट्री से परेशान हो गई हो। मैंने तुमसे वादा किया था ज्यादा तो नहीं लेकिन दो तीन फिल्में जरूर तुम्हें दूंगा।"
यश कुमार ने आगे भोजपुरी इंडस्ट्री का काला चिट्ठा खोलते हुए कहा, "भोजपुरी इंडस्ट्री वालों थोड़ा तो शर्म करो, लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं बल्कि सपोर्ट करने की चीज होती हैं। कभी कोई किसी एक्टर से दुश्मनी निकालने के लिए एक 6 महीने के लिए लड़की को गर्लफ्रेंड बना लेते हैं, चारों जगह घूमेंगे, मन भर जाएगा तो छोड़ दोगे।" इसी तरह यश कुमार ने जमकर भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपनी भड़ास निकाली।
देखें वीडियो -
View this post on Instagram

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story