×

Akanksha Dubey Suicide: सुसाइड से पहले दिया था आकांक्षा ने अपने मरने का हिंट!

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में फांसी पर लटका मिला है। शव मिलने से 20 घंटे पहले उन्होंने एक स्टोरी पोस्ट की थी। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 27 March 2023 11:18 AM GMT
Akanksha Dubey Suicide: सुसाइड से पहले दिया था आकांक्षा ने अपने मरने का हिंट!
X
Akanksha Dubey (Image Credit: Instagram)

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे को 25 मार्च 2023 को सारनाथ क्षेत्र के 'बुद्धा सिटी कॉलोनी' स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाया गया। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। पुलिस के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

आकांक्षा के जाने के बाद बहुत सी बातें खुलकर सामने आ रही हैं। इस बीच हमें आकांक्षा दुबे द्वारा शेयर की गई एक स्टोरी मिली है, जो उन्होंने आत्महत्या से 23 घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। इसमें उन्होंने एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। इंस्टा पर लगी स्टोरी ‘shayro.ki.shayari’ नाम के एक पेज पर अपलोड है। शायरी कुछ इस तरह है, “के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..!”

इंस्टाग्राम पर लाइव इमोशनल हुई थीं आकांक्षा

वहीं, इससे पहले आकांक्षा अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव भी आई थीं। लाइव अपने फैंस से बात करते हुए आकांक्षा काफी इमोशनल हो गई थीं और रोने लगी थीं। बता दें कि आकांक्षा आत्महत्या से कुछ समय पहले ही लाइव आई थीं। आकांक्षा की इंस्टा स्टोरी और इस तरह से लाइव पर रोना यह साबित करता है कि आकांक्षा किसी बात को लेकर वाकई काफी परेशान थीं, जिस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, वह कारण क्या है उसका पता अभी नहीं चल पाया है।

आकांक्षा का नया गाना हुआ रिलीज

एक्ट्रेस आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की 2' और 'वीरों के वीर' जैसी फिल्मों में काम किया था। आज यानी 26 मार्च 2023 को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है। लेकिन किसे पता था कि आकांक्षा दुबे का यह आखिरी गाना होगा।

"ये आरा कभी हारा नहीं" गाने की लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, जबकि पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाने को अपनी आवाज दी है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story