×

55 की आलिया-70 का वेट, देंखे फिर क्या हुआ इस वीडियो में

राज़ी फेम एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको वीडियो को देखने के बाद सभी दंग रह गए हैं।

Shreya
Published on: 27 April 2023 5:41 PM GMT
55 की आलिया-70 का वेट, देंखे फिर क्या हुआ इस वीडियो में
X
55 की आलिया-70 का वेट, देंखे फिर क्या हुआ इस वीडियो में

मुंबई: राज़ी फेम एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको वीडियो को देखने के बाद सभी दंग रह गए हैं। दरअसल, आलिया इस वीडियो में 70 किलो वजन का डम्बल उठाते हुए नजर आ रही हैं। आलिया ने 70 किलो के डम्बल के साथ डेडलिफ्ट्स के 10 सेट पूरे किए हैं। इसके साथ ही आलिया ने दो-फुट बॉक्स जंप को 50 बार किया है। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को काफी चौंका रहा है और साथ ही इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस: नए क्लेवर व फ्लेवर में सजकर तैयार नया सीजन, इस बार शो में है कई बदलाव

जिम ट्रेनर ने शेयर किया वीडियो-

आलिया भट्ट के ट्रेनर ने आलिया की इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही में इसके कैप्शन में लिखा है कि, मैं इस स्टार को वो श्रेय देन जा रहा हूं जो वो डिसर्व करती है। जब साल की शुरुआत में शुरु किया था तो उसने अपने लाइफ में कभी वेट लिफ्ट नहीं किया था। जब आलिया ने पहली बार डेडलिफ्ट की कोशिश की थी तो हमने 20lb डम्बल का इस्तेमाल किया था। कुछ समय पहले ही वो 50 किलो में 5 रेप्स किए थे। अच्छा लगता है कि आलिया कभी पीछे मुड़कर नहीं देखती।

अगर आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस मूवी में आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया सड़क-2 की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट कर रहे हैं। बता दें कि आलिया पहली बार अपने पिता के साथ काम करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल ने मचाया धमाल: पहले ही दिन Box Office पर ताबड़तोड़ कमाई

Shreya

Shreya

Next Story