×

ऋतिक-आलिया को ऑस्कर का इंविटेशन, मशहूर डायरेक्टर ने लगाया ये आरोप

इंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे फेमस ऑस्कर अवार्ड को लेकर तैयारी इन दिनों जोरों पर है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह इसे थोड़ा पोस्टपोन कर दिया गया...

Newstrack
Published on: 2 July 2020 5:40 AM GMT
ऋतिक-आलिया को ऑस्कर का इंविटेशन, मशहूर डायरेक्टर ने लगाया ये आरोप
X

मुंबई: इंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे फेमस ऑस्कर अवार्ड को लेकर तैयारी इन दिनों जोरों पर है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह इसे थोड़ा पोस्टपोन कर दिया गया। इसके लिए कलाकारों को इनविटेशन भेजना भी शुरू हो गया है। 819 कलाकारों को न्योता भेज भी दिया गया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी आमंत्रण भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: कोविड जांच में बड़ा बदलाव: ये हैं नए नियम, अब टेस्ट के लिए नहीं करना होगा ये काम

हाल ही में ये बताया गया था कि भारत से आलिया, ऋतिक, निष्ठा जैन, अमित मधेशिया, डिजाइनर नीता लूला, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, विज़ुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजजर विशाल आनंद और संदीप कमल जैसे कलाकारों को ऑस्कर के लिए इनविटेशन मिला है। हालांकि ये मौका बॉलीवुड के लिए काफी बड़ा और अहम भी है, लेकिन इसे भी अब नेपोटिज्म से जोड़ कर देखा जा रहा है।

आलिया-ऋतिक को ऑस्कर से इनविटेशन पर नाखुश

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से देश में नेपोटिज्म का मुद्दा गरम हो गया है। कर कोई इस पर खुल कर अपने विचार रख रहा है। इसी कड़ी में फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता भी शामिल हुए हैं। उन्होंने ने नेपोटिज्म पर सवाल उठाया था। अब ऑस्कर में बॉलीवुड कालाकारों को मिले न्योता पर हंसल मेहता ने फिर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: मासूम बच्ची को युवक ने जिंदा जलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर दी ऐसी मौत



ट्विटर पर एक यूजर ने बताया कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को ऑस्कर से न्योता आया है, इस पर हंसल ने रिएक्ट करते हुए कहा- नेपोटिज्म अकेडमी। हंसल का ये ट्वीट काफी था ये बताने के लिए कि उन्हें आलिया-ऋतिक का वहां जाना कुछ खास रास नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत का यह गांव: यहां हर घर में हैं सैनिक, कई पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा

हंसल मेहता भी नेपोटिज्म में घिरे

हालांकि कुछ दिनों से हंसल मेहता से भी सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। उनपर भी नेपोटिज्म का आरोप लग रहा है। उन पर अपने बेटे की इंडस्ट्री में मदद करने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: मासूम बच्ची को युवक ने जिंदा जलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर दी ऐसी मौत

Newstrack

Newstrack

Next Story