×

Allu Arjun: नेशनल अवॉर्ड मिलते ही अल्लू अर्जुन ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा कि दंग रह जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल

Allu Arjun: सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में क्या है?

Ruchi Jha
Published on: 25 Aug 2023 9:46 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2023 10:01 PM GMT)
Allu Arjun: नेशनल अवॉर्ड मिलते ही अल्लू अर्जुन ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा कि दंग रह जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल
X
Allu Arjun (Image Credit: Instagram)

Allu Arjun: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जब से नेशनल अवॉर्ड मिला है, तब से वह काफी चर्चा में है। एक्टर के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया है। अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स तक को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं इस वीडियो में क्या है?

वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का वीडियो

दरअसल, नेशनल अवॉर्ड के ऐलान के बाद अल्लू अर्जुन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अनाउंसमेंट के बाद पत्नी स्नेहा को गोद में उठा लेते हैं। वो भी उनके गले से लिपट जाती हैं। इसके बाद एक्टर उन पर खूब प्यार लुटाते हैं और उन्हें किस करते हैं। वाइफ स्नेहा भी अल्लू अर्जुन को किस करती हैं। इसके बाद दोनों बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

वहीं, दूसरे वीडियो में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ डायरेक्टर सुकुमार को गले लगाते हैं। वो उन्हें काफी देर तक गले लगाए हुए ही नजर आते हैं। सभी मेंबर्स एक्टर के लिए खुशी से झूम उठते हैं। बधाइयों का तांता लग गया है। लोग ट्विटर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही ‘पुष्पा’ का फेमस डायलॉग शेयर कर रहे हैं कि ‘पुष्पा… मैं झुकेगा नहीं।’

अल्लू अर्जुन बने पहले तेलुगू स्टार

बता दें कि अल्लू अर्जुन नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाने वाले पहले तेलुगू एक्टर बन गए हैं। 68 सालों में ऐसा अल्लू अर्जुन ही कर पाए हैं। उन्होंने इस अवॉर्ड को हासिल कर इतिहास रच दिया है। तेलुगू इंडस्ट्री ने उन पर गर्व जताया है। साउथ के सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' काफी हिट रही थी। इसके बाद अब फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। पहले पार्ट में दिखाया गया था कि कैसे पुष्पा जमीन से उठकर चंदन की लकड़ी के बड़े स्मगलर बनते हैं। इसके दूसरे पार्ट में आपको आगे की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story