×

बिग बी ने ऐसे मनाया पोती आराध्या का जन्मदिन, शेयर किया ये कोलार्ज

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 7:47 AM GMT
बिग बी ने ऐसे मनाया पोती आराध्या का जन्मदिन, शेयर किया ये कोलार्ज
X
बिग बी ने ऐसे मनाया पोती आराध्या का जन्मदिन, शेयर किया ये कोलार्जphotos (social media)

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर उनकी सबसे लाड़ली का आज जन्मदिन है। आपको बता दें कि यह जन्मदिन अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक - ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का 9 वां जन्मदिन है। इस मौके पर बिग बी ने अपनी पोती आराध्या की 9 साल तक की फोटो का कोलार्ज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें कि इस जामंदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी जाती है लेकिन इस बार कोरोना के चलते घर पर ही सेलिब्रेशन किया जा रहा है।

आराध्या मना रही है अपना 9 वां जन्मदिन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का आज 9 वां जन्मदिन है। आपको बता दें कि आराध्या बच्चन परिवार की सबसे छोटी और सबसे खास सदस्य है। आराध्या अपना 9 वां जन्मदिन मना रही है। सब अपने अलग - अलग अंदाज से इस छोटी सी आराध्या को जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर बिग बी ने अपनी पोती आराध्या का एक कोलार्ज शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उसके हर साल को एक नंबर के माध्यम से लोगों को बताया है।

बिग बी ने शेयर किया आराध्या का कोलार्ज

बिग बी ने आराध्या के इस कोलार्ज में हर साल को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया है। इसके साथ बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी पोती के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इन्होंने लिखा है 'जन्मदिन की शुभकामनाएं आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है.' इसके साथ ही उन्होंने कुछ रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है।

ये भी पढ़ें:OnePlus के इस शानदार स्मार्टफोन में होगा बड़ा बदलाव, मिलेंगे गजब के फीचर्स

तीन लाख लोगों ने लाइक किया कोलार्ज

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर आराध्या की 9 साल की 9 फोटो शेयर की है। जिसमें आराध्या हर नए अंदाज में दिख रही है। आपको बता दें कि बिग बी ने आराध्या के हर साल की एक फोटो के बारे में बताया है। बिग बी ने आराध्या के एक साल से लेकर नौ साल के बदलाव को इस कोलार्ज में शेयर किया है। आपको बता दें कि आराध्या के इस कोलार्ज को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। बच्चन परिवार की इस लाड़ली को कमेंट के जरिए जन्मदिन की लाखों बधाई मिल रही है।

ये भी पढ़ें:अब होकर रहेगी जंग, पाकिस्तान ने 70 साल पुराने विवाद को दी हवा, भारत देगा सजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story