×

Bhojpuri Song: क्या आपने देखा भोजपुरी का ये तड़कता-भड़कता गाना, अंकुश राजा-शालिनी की केमिस्ट्री देख बेकाबू हुए दर्शक

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी गानों पर डांस करने में जो मजा आता है, इतना मजा तो बॉलीवुड के कुछ ही गानों पर आता है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी के गाने किसी फंक्शन में जोश भरने के लिए काफी होते हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 23 May 2023 6:36 PM GMT
Bhojpuri Song: क्या आपने देखा भोजपुरी का ये तड़कता-भड़कता गाना, अंकुश राजा-शालिनी की केमिस्ट्री देख बेकाबू हुए दर्शक
X
JABSE GORI DIHLU MAZA Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी गानों पर डांस करने में जो मजा आता है, इतना मजा तो बॉलीवुड के कुछ ही गानों पर आता है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी के गाने किसी फंक्शन में जोश भरने के लिए काफी होते हैं, पब्लिक तो इन गानों को सुन डांस फ्लोर पर टूट पड़ती है, और फिर जमकर धमाल मचता है।

भोजपुरी के इस नए गाने ने मचाया तहलका

भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा रोजाना एक से एक धमाकेदार गाने रिलीज किए जाते हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड में आ जाते हैं, सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाने तहलका मचाते हैं। वहीं इसी बीच भोजपुरी का एक गाना रिलीज हुआ है, जो बेहद ही तड़कता-भड़कता है। इस गाने का टाइटल "जबसे गोरी दिहलू मजा" है। भोजपुरी के इस हालिया रिलीज हुए गाने की बीट इतनी कमाल की है, यह अभी से ही चर्चा में आ चुका है।

अंकुश राजा और क्वीन शालिनी की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल

म्यूजिक वीडियो "जबसे गोरी दिहलू मजा" को भोजपुरी सिंगर और एक्टर अंकुश राजा और हॉट एक्ट्रेस क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस ने गाने में जान डाल दी है। क्वीन शालिनी ने अपने लटके झटके दिखाकर दर्शकों को तो मदहोश ही कर दिया है, वहीं उनके डांस मूव्स इतने कमाल के हैं कि दर्शक उनके ऊपर से नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं।

गाने को मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स

"जबसे गोरी दिहलू मजा" गाने को बहुत ही धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है, महज कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अभी ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस जबरदस्त गाने को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है, लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक विक्की vox ने कंपोज किया है। इस शानदार गाने को आप टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story