×

Upcoming Bhojpuri Movies 2023: ये साल भोजपुरी सिनेमा के लिए होने वाला है बेहद खास, रिलीज होंगी 5 धमाकेदार फिल्में

Upcoming Bhojpuri Movies 2023: भोजपुरी सिनेमा के लिए साल 2023 बेहद शानदार होने वाला है। जी हां, इस साल भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े स्टार्स की धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 22 May 2023 3:45 PM GMT
Upcoming Bhojpuri Movies 2023: ये साल भोजपुरी सिनेमा के लिए होने वाला है बेहद खास, रिलीज होंगी 5 धमाकेदार फिल्में
X
Upcoming Bhojpuri Movies 2023(Image Credit: Instagram)

Upcoming Bhojpuri Movies 2023: जिस तरह से साउथ सिनेमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है अब ठीक उसी तरह से भोजपुरी सिनेमा भी दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी की फिल्म इंडस्ट्री भले ही छोटी हो और यहां की फिल्मों का बजट बॉलीवुड फिल्मों से काफी कम हो लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बॉलीवुड वालों को भी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। लोग अब भोजपुरी फिल्मों और गानों को सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। तो आइए आज हम आपको साल 2023 में रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं।

#1 माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी (Maai Pride of Bhojpuri)

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी' भी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले दिनों जिओ सिनेमा पर किया गया और देखते ही देखते फ़िल्म के दर्शकों की तादत काफी बढ़ गई। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

#2 संघर्ष 2 (Sangharsh 2)

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्मों का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। इस साल खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संघर्ष 2' रिलीज होने जा रही है। हलांकि, अभी डेट सामने नहीं आई है।

#3 डार्लिंग (Darling)

भोजपुरी फिल्म की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'डार्लिंग' इस साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ एक्टर राहुल शर्मा नजर आएंगे। कल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

#4 विवाह 3 (Vivah 3)

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'विवाह 3' भी इस साल रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की माने तो फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। खैर, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

#5 दाग: एगो लांछन (Daag Ego Lanchan)

आम्रपाली दूबे ने हाल में अपनी इस फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ रितेश पांडे, विक्रांत सिंह और रक्षा गुप्ता नजर आएंगी। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, हालांकि डेट्स अभी फाइनल नहीं हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story