×

अनुराग कश्यप से नाराज सलमान खान ने इस वजह से 'तेरे नाम' से किया था बाहर

इस बात को खुद अनुराग ने माना है कि उनके और सलमान के संबंध ठीक नहीं हैं। वैसे सलमान के संबंध अनुराग के भाई अभिनव से भी अच्छे नहीं हैं। अभिनव पहले सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ को डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन बाद में उनको अरबाज़ खान ने रीप्लेस कर दिया।

Manali Rastogi
Published on: 11 April 2023 7:32 PM GMT
अनुराग कश्यप से नाराज सलमान खान ने इस वजह से तेरे नाम से किया था बाहर
X
अनुराग कश्यप से नाराज सलमान खान ने इस वजह से 'तेरे नाम' से किया था बाहर

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग की गिनती बॉलीवुड के फ़ाइन डायरेक्टर्स में होती है। यही नहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बेहतरीन अभिनेताओं को बॉलीवुड में लाने का क्रेडिट भी अनुराग कश्यप को ही जाता है। ऐसे में आज हम आपको सलमान खान और अनुराग से जुड़ा एक खास मामला बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: पाक की ‘नापाक’ हरकत, भारत को दहलाने के लिए रच रहा खौफनाक साजिश

ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि सलमान खान और अनुराग कश्यप एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि अनुराग सलमान को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाते और जो फिल्म सलमान कर रहे होते हैं उसको कभी अनुराग डायरेक्ट नहीं करते। दरअसल फिल्म ‘तेरे नाम’ को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा था।

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370! UNHRC में आज PAKISTAN v/s INDIA

अनुराग इस फिल्म के डायरेक्टर थे। अनुराग ने सलमान का लुक रियल रखने के लिए उनसे छाती पर बाल उगाने को कहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि अनुराग को सलमान यूपी के लड़के नहीं लग रहे थे। ये बात सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आई। ऐसे में अनुराग को फिल्म से ही बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: ट्रम्प का प्रस्ताव: इस वजह से करना चाहते हैं भारत-पकिस्तान की मदद

Next Story