×

अनुष्का की इन तस्वीरों को देख विराट हो गए क्लीन बोल्ड, कर दिया ऐसा कमेंट

 एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हॉटनेस और फिटनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। फैंस जितनी अनुष्का की फिल्मों को पसंद करते हैं उतना ही उनके बोल्ड लुक्स के भी दीवाने हैं।इन दिनों अनुष्का को फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 July 2020 2:26 AM GMT
अनुष्का की इन तस्वीरों को देख विराट हो गए क्लीन बोल्ड, कर दिया ऐसा कमेंट
X

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हॉटनेस और फिटनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। फैंस जितनी अनुष्का की फिल्मों को पसंद करते हैं उतना ही उनके बोल्ड लुक्स के भी दीवाने हैं।इन दिनों अनुष्का को फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

यह पढ़ें... जया, एश्वर्या और आराध्या की आई कोरोना रिपोर्ट, अमिताभ-अभिषेक मिले हैं संक्रमित

दरअसल, अनुष्का ने हाल ही में फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मैगजीन के फोटोशूट में अनुष्का का जलवा नजर आ रहा है। किसी फोटो में अनुष्का व्हाइट कलर के बिकिनी टॉप और ब्राउन स्कर्ट में नजर आ रही हैं।

तो किसी में कुर्सी पर बैठ अनुष्का कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं कुछ में वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने येलो कलर के अपर से कंप्लीट किया है। अनुष्का ने वह वन पीस ड्रेस में समंदर किनारे पोज दिया हैं। तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही है।

यह पढ़ें... अमित बच्चन के बाद अब खतरे में रेखा! सिक्‍योरिटी गार्ड को हुआ कोरोना, बंगला सील

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के फोटोशूट वाली तस्वीर पर दो लव वाली इमोजी और एक हार्ट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर की हुई तस्वीर में अनुष्का ने स्लीवलेस पिले रंग के श्रग के निचे प्रिंटेड ब्लैक बिकिनी पहनी है, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। विराट के साथ-साथ आलिया भट्ट ने भी अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'ऐसी सुंदरता।

बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से दूर अनुष्का अब प्रोडक्शन का काम शुरू किया है।

अभी हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस दो वेब सीरीज बुलबुल और पाताल रिलीज हुई थी। यह दोनों ही वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई। अभी हाल में अनुष्का शर्मा पताललोक के चलते चर्चा मे आई थी। और फिर उनकी बुलबुल भी अभी रिलीज हुई है, जिसे लोगों ने पसंद किया है। विराट अनुष्का इन दिनों लॉकडाउन के बाद से क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story