×

Anushka Sharma-Virat Kohli: येलो ड्रेस में अनुष्का ने चुराया फैंस का दिल, पति विराट संग दिए रोमांटिक पोज

Anushka Sharma-Virat Kohli: हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति विराट कोहली संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 31 March 2023 7:32 AM GMT
Anushka Sharma-Virat Kohli: येलो ड्रेस में अनुष्का ने चुराया फैंस का दिल, पति विराट संग दिए रोमांटिक पोज
X
Anushka Sharma Virat Kohli (Image Credit: Instagram)

Anushka Sharma-Virat Kohli: बॉलीवुड के फेमस कपल स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। इस बीच अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और विराट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट में एंट्री की थी, जिसकी तस्वीरें अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली बेहद हैंडसम और क्लासी नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने जहां येलो कलर की एक बेहद प्यारी ड्रेस पहनी है, तो वहीं विराट कोहली ब्राउन कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

हालांकि, इन तस्वीरों में जिस चीज ने ध्यान खींचा, वह थी अनुष्का शर्मा की फिटनेस, जिस पर हर किसी की नजर टिकी रह गई। दोनों ही स्टार काफी फिट एंड फैब लग रहे थे।

अदाकारा अनुष्का शर्मा इस फोटोशूट में अपने पति विराट कोहली के कंधे पर सिर रखकर पोज मारती भी दिख रही हैं। ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस कपल के लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस उन्हें इंडस्ट्री का बेस्ट कपल मानते हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री वह बहुत जल्द फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अनुष्का काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story