×

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' से जुड़े इस सवाल का दीजिए जवाब, KBC में जाने का है मौका

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का लोग एक सीजन कंप्लीट होते ही दूसरे सीजन का इंतजार करने लगते हैं। इस शो से कई लोगों के बड़े-बड़े सपने पूरे हो गए। अब एक बार यह...

Ashiki
Published on: 23 May 2020 3:45 AM GMT
बॉलीवुड की देसी गर्ल से जुड़े इस सवाल का दीजिए जवाब, KBC में जाने का है मौका
X

नई दिल्ली: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का लोग एक सीजन कंप्लीट होते ही दूसरे सीजन का इंतजार करने लगते हैं। इस शो से कई लोगों के बड़े-बड़े सपने पूरे हो गए। अब एक बार यह फिर से टीवी पर आने को तैयार है। इन दिनों किसी भी शो की शूटिंग भले ही न चल रही हों पर केबीसी-12 के लिए झमाझम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इसके लिए 9 मई से रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन यानी बिग बी सवाल पूछ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 13वें के बाद 14वां सवाल पूछा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई नई आफत, कोरोना और अम्फान के बाद अब इससे लड़ना होगा

दीजिए जवाब, पाइए मौका

अगर आप भी केबीसी की हॉट सीट पर बैठना चाहते हैं तो बिग बी के 14वें सवाल का सही जवाब 24 घंटे में देकर यह मौका पा सकते हैं। इस शो में खुद के हुनर और बौद्धिक क्षमता के बल पर लखपति या करोड़पति बना जा सकता है। केबीसी-12 को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। तो तैयार हो जाइए क्योंकि आपके पास कुछ ही घंटे बचे हैं।

ये भी पढ़ें: इन ट्रेनों के नियमों में बड़ा बदलाव, यात्रा से पहले जान लें ये दिशा निर्देश

ये 14वां और आखिरी सवाल-

एक गाने के मुताबिक, इसमें से कौन सी हीरोइन 'देसी गर्ल' है, जो उसी गाने में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ नजर आयी हैं?

इसके जवाबों के तौर पर बिग बी ने चार ऑप्शन दिए हैं- A. कटरीना कैफ, समानता, B.अनुष्का शर्मा, C. करीना कपूर और D. प्रियंका चोपड़ा

ये भी पढ़ें: UP के इस जिले में खुलेंगी दुकानें, लेकिन दो दिन नहीं कर सकेंगे खरीददारी, ऐसा क्यों

यहां जानिए सही जवाब

वैसे इसका सही जवाब है D. प्रियंका चोपड़ा। साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा ऐक्टर जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दोस्ताना में नजर आई थीं। सवाल का सही जवाब 23 मई रात 9 बजे तक देना है। इसके लिए एसएमएस या सोनी लिव ऐप के जरिए जवाब दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूके के गृह मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनाया 14 दिन के क्वारनटाइन का नियम

ऐसे दें जवाब

इसमें भाग लेने के इच्छुक अपने जवाब 509093 पर भेज सकते हैं। केबीसी लिखने के बाद स्पेस देकर (A,B,C or D) लिखना होगा। साथ ही स्पेस देकर उम्र, जेंडर M for male, F for female and O for others) भी लिखना होगा। जवाब सही होने पर कम्प्यूटर द्वारा चयन किया जाएगा और अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लद्दाख में ईरान से लौटे कारगिल के दो निवासियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

Ashiki

Ashiki

Next Story