×

Parineeti Chopra Relationship: राघव चड्ढा से पहले इन स्टार्स को दिल दे बैठी थी परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra Love Life: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में परिणीति चोपड़ा के इश्क की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है। पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ कभी डिनर डेट पर तो कभी लंच डेट पर स्पॉट किया जा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 March 2023 9:10 PM GMT (Updated on: 29 March 2023 10:24 AM GMT)
Parineeti Chopra Relationship: राघव चड्ढा से पहले इन स्टार्स को दिल दे बैठी थी परिणीति चोपड़ा
X
Parineeti Chopra Dating rumours (Photo- Social Media)
Parineeti Chopra Love Life: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में परिणीति चोपड़ा के इश्क की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है। पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ कभी डिनर डेट पर तो कभी लंच डेट पर स्पॉट किया जा रहा है। ऐसे में कयास लग रहें हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा रिलेशनशिप में हैं और इसी बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने एक ट्वीट पर कहीं न कहीं इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
आपको बता दें कि राघव चड्ढा से पहले परिणीति चोपड़ा का नाम इंडस्ट्री के कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

परिणीति चोपड़ा का अर्जुन कपूर संग जुड़ चुका है नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे से तो आप सभी वाकिफ होंगे। अगर नहीं जानते हैं तो बता दें कि एक समय था जब अर्जुन और परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप की अफवाहों ने तुल पकड़ा हुआ था। जब दोनों की पहली फिल्म "इशकजादे" रिलीज हुई थी, तो दोनों की बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद कयास लगने लगे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। "इशकजादे" के बाद भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, हालांकि आज भी इनके बीच एक खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। यहां तक की दोनों अपनी टी-शर्ट भी शेयर करते हैं।

आदित्य रॉय कपूर संग भी परिणीति के अफेयर की थी चर्चा

आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म "दावत-ए-इश्क" में साथ काम किया था। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री यकीनन हिट रही। वहीं फिल्म के बाद ही इनके रिलेशनशिप की भी चर्चा होने लगी थी, हालांकि दोनों की ओर से इसपर कभी कुछ कन्फर्मेशन नहीं दिया गया।

उदय चोपड़ा के साथ भी जुड़ा था परिणीति का नाम

परिणीति चोपड़ा का नाम उदय चोपड़ा के साथ फिल्म "इश्कजादे" की शूटिंग के दौरान जुड़ चुका है। दोनों को एकसाथ कई बार स्पॉट किया गया था, हालांकि दोनों ने डेटिंग रयूमर्स पर चुप्पी साधी हुई थी और इस तरह ये अफवाहें धीरे-धीरे खत्म हो गई।

हार्डी संधू के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं थीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा महीने पहले रिलीज हुई फिल्म "कोड नेम तिरंगा" में नजर आईं थीं, जिसमें हार्डी संधू भी थे। इस दौरान ही दोनों को एकसाथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद खबरों ने तुल पकड़ लिया कि परिणीति और हार्डी एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।

चरित देसाई संग नाम जुड़ने पर परिणीति ने किया था रिएक्ट

परिणीति चोपड़ा का नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई संग भी जुड़ा था। यह खबर तब फैली जब प्रियंका ने एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें परिणीति और चरित देसाई भी नजर आ रहें थे। उस वक्त बॉलीवुड गलियारों में बात सिर्फ डेटिंग तक ही सीमित नहीं थीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि परिणीति और चरित देसाई जल्द शादी करने वाले हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट पर इस खबर पर पूर्णविराम लगा दिया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story