×

Bhojpuri Hit Song: क्या आपने सुना हनी सिंह के 'सैया जी' का भोजपुरी वर्जन, यूट्यूब पर मचा रहा जबरदस्त बवाल

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अबतक कई हिंदी गाने के रीमेक वर्जन बनाए जा चुके हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि वे सभी हिट भी हुए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2023 3:27 PM GMT
Bhojpuri Hit Song: क्या आपने सुना हनी सिंह के सैया जी का भोजपुरी वर्जन, यूट्यूब पर मचा रहा जबरदस्त बवाल
X
Desi Saiyaan Ji Bhojpuri Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अबतक कई हिंदी गाने के रीमेक वर्जन बनाए जा चुके हैं और दिलचस्प बात तो ये है कि वे सभी हिट भी हुए हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना "एक चुम्मा" रिलीज हुआ था, जो बॉलीवुड के गाने का ही रीमेक था, हालांकि इसके बावजूद गाने के भोजपुरी वर्जन को धमाकेदार प्रतिक्रिया मिली।
वहीं इसी बीच यो यो हनी सिंह के सुपरहिट गाने "सैया जी" का भोजपुरी वर्जन भी यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है, जी हां!! क्या आपने सुना है "सैया जी" के भोजपुरी वर्जन को, अगर नहीं तो यहां सुनिए।

अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है गाना

यो यो हनी सिंह के सुपरहिट गाने "सैया जी" के भोजपुरी वर्जन को अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही खुश्बू तिवारी ने गाया है। हिंदी गाने की तरह ही भोजपुरी वर्जन भी लोगों की जुबान पर रट चुका है, हालांकि भोजपुरी वर्जन का टाइटल "देसी सैया जी" है। अरविंद अकेला कल्लू द्वारा गाया गया यह गाना लगभग 2 महीने पहले ही रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाए हुए है।

अरविंद अकेला कल्लू संग इस अभिनेत्री ने दी दमदार परफॉर्मेंस

बताते चलें कि भोजपुरी वर्जन "देसी सैया जी" गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही अभिनेत्री भावना चौहान नजर आ रहीं हैं। भावना चौहान की पतली कमरिया पर दर्शकों की निगाहें टिक चुकीं हैं, वहीं गाने में अरविंद अकेला कल्लू का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें
बताते चलें कि "देसी सैया जी" गाने की लिरिक्स यादव राज ने लिखी है और आर्यन पॉटर ने म्यूजिक कंपोज किया है। बिभांशु तिवारी ने म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है। अरविंद अकेला कल्लू और भावना चौहान के इस धांसू गाने को अबतक 5.9 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story