×

Bhojpuri Superstar: एक साथ आए भोजपुरी के ये दो सुपरस्टार, देख खुशी से पागल हुए फैंस, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Pawan Singh-Arvind Akela Kallu: भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स की कुछ तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। ये कोई और नहीं बल्कि पावर स्टार पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 July 2023 12:40 PM GMT
Bhojpuri Superstar: एक साथ आए भोजपुरी के ये दो सुपरस्टार, देख खुशी से पागल हुए फैंस, वायरल हो रहीं तस्वीरें
X
Pawan Singh-Arvind Akela Kallu (Photo- Social Media)
Pawan Singh-Arvind Akela Kallu: भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। खासतौर एक से एक धमाकेदार गानों की वजह से भोजपुरी का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और होती है, किसी भी फंक्शन में जान डाल देते हैं। वहीं भोजपुरी के सितारे भी काम सुर्खियों में नहीं रहते हैं, उनकी भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

भोजपुरी के दो सुपरस्टार आए एकसाथ

सोशल मीडिया पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स की कुछ तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। ये कोई और नहीं बल्कि पावर स्टार पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू हैं। जी हां!! भोजपुरिया सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू से खुद इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह पवन सिंह के साथ स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहें हैं।

अरविंद अकेला कल्लू ने पवन सिंह के लिए कही ये बात

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने पवन सिंह के साथ तस्वीरें शेयर कर बेहद प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा, "प्यार करके दिखाओ, पर दिखावे का प्यार कभी मत करना...तो मैं दिखावा नहीं करता, जिसे दिल से मानता हूं, उसे मानता हूं, प्रेम बना रहे...लव यू पवन सिंह भैया।" वहीं पवन सिंह ने भी अरविंद अकेला कल्लू के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- लव यू मेरे भाई।

अरविंद अकेला-पवन सिंह को साथ देख खुशी से पागल हुए फैंस

अरविंद अकेला कल्लू द्वारा ये तस्वीर देख तो भोजपुरी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये तस्वीर इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो चुकीं हैं, वहीं फैंस जमकर कमेंट करने में जुट चुके हैं। तस्वीरों में दोनों ही सूट-बूट पहने बेहद हैंडसम लग रहें हैं। अरविंद के इस पोस्ट पर प्यार भरे हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक फैन ने लिखा है, "दोनों शेर एकसाथ।" दूसरे ने लिखा, "जियो भोजपुरी के दोनों शेर।" इसी तरह लोग दोनों को खूब प्यार दे रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story