×

सुशांत को अंतिम विदाई: यहां विसर्जित की गईं अस्थियां, गम में डूबा परिवार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में किए जाने के बाद आज यानी गुरुवार को उनके परिवार ने एक्टर की अस्थियां विसर्जित कीं।

Shreya
Published on: 18 Jun 2020 12:33 PM GMT
सुशांत को अंतिम विदाई: यहां विसर्जित की गईं अस्थियां, गम में डूबा परिवार
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में किए जाने के बाद आज यानी गुरुवार को उनके परिवार ने एक्टर की अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान परिवार काफी शोक में डुबा हुआ नजर आया। सुशांत के परिवार ने इस दौरान की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्टर के पिता और उनकी बहने नाव में बैठे हैं और नदी में अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं।

रविवार को सुशांत ने किया था सुसाइड

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार सुबह अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। आज परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दी है। बता दें कि सुशांत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: महिला-पुरुष के लिए: भैया बड़े काम का है ये काजू, बहुत सारे हैं फायदे

पुलिस ने तेज की मामले की जांच-पड़ताल

वहीं सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की पुलिस ने जांच-पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस इस मामले में लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है। अब की जांच और पोस्टमार्टम में सुशांत की मौत की वजह को सुसाइड ही कहा जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद कई तरह के आरोपों और खुलासों के सामने आने के बाद हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सच या झूठः ये है कारों का कब्रिस्तान, जहां दफन हैं सैकड़ों कारें, जानें क्यों

6 महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे सुशांत

कहा जा रहा है कि सुशांत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसलिए पुलिस उनके दोस्तों से उनकी डिप्रेशन की वजह को लेकर भी पूछताछ कर सकती है। सुशांत के सुसाइड के बाद कई लोगों ने इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया

सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। जिसके बाद उनका परिवार वापस पटना लौट चुका है। आज गुरुवार को उनके परिवार ने पटना में ही सुशांत की अस्थियां विसर्जित कीं। सुशांत की बहन कीर्ति ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: जियो प्लेटफॉर्म्स को फिर मिला बड़ा निवेश, सऊदी अरब खरीदेगी 2.32 फीसदी स्टेक

बहन ने दी ये जानकारी

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि हम बुधवार को पटना स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं। कीर्ति ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने सुशांत के लिए दुआ की और सभी प्रक्रिया पूरी करने में मदद की। उन्होंने जानकारी दी थी कि गुरुवार को सुशांत का अस्थि विसर्जन किया जाना है। उन्होंने कहा कि मैं फिर एक बार सभी से कहना चाहूंगी कि उसके लिए दुआ करें और उसे प्यारी यादों और अपने दिलों में मौजूद ढेर सारे प्यार के साथ विदा करें।

यह भी पढ़ें: Flipkart का महा सेल: iPhone समेत ये महंगे फोन कम कीमत पर, मिलेगी बंपर छूट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story