×

दुश्मनी हुई खत्मः एक साथ नजर आए बच्चन परिवार और करिश्मा कपूर

इस दिनों बॉलीवुड से एक नई खबर आई है। सोशल मीडिया पर करिश्मा ने कुछ  ऐसी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में आ जाएंगे। जी हां आप ने सही सुना। करिश्मा ने अपने सोशल अकाउंट पर...

Newstrack
Published on: 19 March 2021 7:16 AM GMT
दुश्मनी हुई खत्मः एक साथ नजर आए बच्चन परिवार और करिश्मा कपूर
X
दुश्मनी हुई खत्मः

नई दिल्लीः इस दिनों बॉलीवुड से एक नई खबर आई है। सोशल मीडिया पर करिश्मा ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में आ जाएंगे। जी हां आप ने सही सुना। करिश्मा ने अपने सोशल अकाउंट पर बच्चन परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने के बाद ऐसा लगा रहा है कि सालों से जो करिश्मा और बच्चन परिवार के बीच कड़वाहट था वह खत्म हो गया।

क्या है पूरा मामलाः

आप को बता दें कि अमिताभ और जया बच्चन की इकलौटी बेटी श्वेता बच्चन ने एक पार्टी दिया। यह पार्टी श्वेता के पति निखिल नंदा के बर्थडे का रहा। कल यानी 18 मार्च को निखिल का बर्थडे रहा। उनका बर्थडे जोरों-शोरों से मनाया गया। इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी आई। पार्टी के दौरान की कई तस्वीरें करिश्मा कपूर ने शेयर अपने अकाउंट पर शेयर किया। फिर क्या हुआ, एक बार फिर जया बच्चन और करिश्मा एक साथ दिखे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पार्टी दिल्ली में करिश्मा की कजिन रिद्धिमा सहानी के घर ओर्गेनाइज की गई. इस पार्टी में रिद्धिमा के पति भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थे।

करिश्मा ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट्स में कहर ढा रहीः

आप को बता दें कि इस पार्टी में करिश्मा ब्लैक प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट्स में दिखीं। इस लुक में करिश्मा और भी खूबसूरत लग रही। करिश्मा ने बूमरैंग शेयर करते हुए लिखा- Famjam।

इस फोटोज और वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि सभी ने इस पार्टी को खूब एंजॉय किया। रिद्धिमा कपूर ने भी कई फोटोज शेयर की।

पार्टी करते हुए

ये भी पढ़ेंःकोरोना हुआ विकराल: इन राज्यों में सरकारों की हालत खराब, हॉटस्पॉट से बढ़ा खतरा

क्या है इस पार्टी की खास बातः

इस पार्टी की सबसे खास बात ये रही कि इसमें जया बच्चन भी नजर आईं। जया बच्चन अपने दामाद निखिल के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं। वो करिश्मा कपूर के साथ एक फ्रेम में भी नजर आईं। जिसके बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जय बच्चन और करिश्मा के बीच अब कुछ सही हो गया है।

ये है दुश्मनी की वजहः

इस दुश्मनी की वजह यह है कि करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन (जया बच्चन के बेटे) संग सगाई हो गई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। औक दोनों की सगाई के कुछ ही महीनों बाद टूट गई। इसके बाद से जया बच्चन और करिश्मा कभी एक साथ नहीं नजर आई। काफी अरसो बाद यह दोनों साथ पहली बार दिखी है।

ये भी पढ़ेंःक्रूड ऑयलः दाम बढ़ने पर महंगा हुआ पेट्रोल, घटने पर बेअसर कैसे

क्या रिश्ता है निखिल का करिश्मा के साथः

आप को बताते चले कि निखिल नंदा करिश्मा-रिद्धिमा की बुआ ऋतु नंदा के बेटे हैं। ऋतु नंदा का निधन हो चुका है। वहीं निखिल की शादी अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता के साथ हुई।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story