कोरोना हुआ विकराल: इन राज्यों में सरकारों की हालत खराब, हॉटस्पॉट से बढ़ा खतरा

लगातार बढ़ते संक्रमित मरीजों के आकड़ों ने सरकारों को सकते में डाल दिया है। ऐसे में एक डराने वाली खबर आ रही है। महाराष्ट्र को छोड़कर देश के अन्य तीन और ऐसे राज्य हैं जहां पर कोविड-19 हॉटस्पॉट के उभरते पैमाने दिखाई दे रहे हैं।

Newstrack
Published on: 19 March 2021 7:06 AM GMT
कोरोना हुआ विकराल: इन राज्यों में सरकारों की हालत खराब, हॉटस्पॉट से बढ़ा खतरा
X
लगातार बढ़ते संक्रमित मरीजों के आकड़ों ने सरकारों को सकते में डाल दिया है। ऐसे में एक डराने वाली खबर आ रही है। महाराष्ट्र को छोड़कर देश के अन्य तीन और ऐसे राज्य हैं जहां पर कोविड-19 हॉटस्पॉट के उभरते पैमाने दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमित मरीजों के आकड़ों ने सरकारों को सकते में डाल दिया है। ऐसे में एक डराने वाली खबर आ रही है। महाराष्ट्र को छोड़कर देश के अन्य तीन और ऐसे राज्य हैं जहां पर कोविड-19 हॉटस्पॉट के उभरते पैमाने दिखाई दे रहे हैं। इन राज्यों से लगातार सामने आ रहे ताबड़तोड़ मामलों से संकट और गहराता जा रहा है। वहीं देश में हर दिन पॉजिटिविटी दर (Positivity Rate) में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है।

ये भी पढ़ें... असम में आज चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल, प्रियंका करेंगी 6 रैलियां, देखें शेड्यूल

हॉटस्पॉट बनने का खतरा

ऐसे में सूत्रों से सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण की वजह से पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तीन राज्यों में स्थिति खराब हो रही है। रिपोर्ट के हिसाब से इन तीनों राज्यों पर बीमारी का अगला हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा है।

इसके साथ ही देश के नए हॉटस्पॉट का पता करने के लिए 20 ज्यादा आबादी वाले इलाकों का डेटा लिया गया था। जिसमें सामने आई रिपोर्ट में तीन बातों- बढ़ते पॉजिटिविटी रेट, बढ़ते रोज के मामले और प्रति 10 लाख लोगों पर कम टेस्टिंग को शामिल किया गया था।

Corona return फोटो-सोशल मीडिया

इसके अलावा रिपोर्ट बताती है कि पूर्वी इलाकों के मुकाबले देश के पश्चिमी इलाकों में मामले ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। देश के तमाम राज्यों में सरकार कोविड नियम कड़े कर रही है। वहीं कई जिलों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...हजारों साल पुराना स्मारक, आज भी है Mystery, नहीं पता चल पाई इसकी सच्चाई

सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति

लगातार बिगड़ते हालातों के बीच तीन राज्यों में सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति पंजाब की है। पिछले 30 दिनों में राज्य में रोज मिल रहे मामलों में 531 फीसदी से बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पंजाब और महाराष्ट्र के बाद हरियाणा में मामले बढ़ने की दर सबसे ज्यादा है।

वहीं इन चार राज्यों के अलावा आंध्र प्रदेश, दिल्ली और गुजरात के आंकड़े बेहद चिंतित करने वाले हैं। केरल, बिहार और ओडिशा में कोरोना मामलों का सात दिनों का औसत गिरा है।

ये भी पढ़ें...चेहरे का ट्रेलर रिलीजः नहीं हुईं बाहर, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया की दिखी झलक

Newstrack

Newstrack

Next Story