×

इंडस्ट्री में छाया मातम: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, फैंस में शोक की लहर

जयश्री रमैया बेंगलुरु स्थित वृद्धआश्रम में रह रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस बीते काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। जयश्री अपनी जिंदगी से तंग आ गई थीं और उन्होंने इसलिए सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

Shreya
Published on: 25 Jan 2021 10:54 AM GMT
इंडस्ट्री में छाया मातम: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, फैंस में शोक की लहर
X
इंडस्ट्री में छाया मातम: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, फैंस में शोक की लहर

मुंबई: साल 2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment industry) के लिए एक काल साबित हुआ। बीते साल कई जानी मानी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब साल 2021 में भी मनोरंजन जगत से बुरी खबरें सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, अब कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 3 की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी को वो मृत पाई गई हैं।

डिप्रेशन का शिकार थीं जयश्री

जयश्री रमैया बेंगलुरु स्थित वृद्धआश्रम में रह रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस बीते काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थीं। बेंगलुरु में ही उनके डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। जयश्री बीते साल 2020 से ही परेशानियों का सामना कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने इस बात का संकेत दिया था कि वो मानसिक रूप से खुद को ठीक नहीं महसूस कर रही है।

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ का इनाम: तांडव पर करणी सेना का ऐलान, जीभ काट कर ले आओ

Actress Jayashree Ramaiah (फोटो- सोशल मीडिया)

फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी जानकारी

साल 2020 में जयश्री रमैया ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को जानकारी दी थी कि वो डिप्रेशन में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा था कि वे डिप्रेशन और इस दुनिया को क्विट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स और करीबी काफी चिंतित हो गए थे और कमेंट के द्वारा उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें: बचपन से सिंगर बनना चाहती थीं कविता कृष्णमूर्ति, इन निर्देशकों के साथ किया काम

अपनी जिंदगी से तंग आकर किया सुसाइड

हालांकि रमैया द्वारा सुसाइड करने के बाद यहीं लग रहा है कि वो पोस्ट उन्होंने महज लोगों की तसल्ली के लिए किया था। उन्होंने उसे पोस्ट में लिखा था कि वो एकदम ठीक हैं और महफूज हैं। सभी को प्यार। इसके बाद उनके फैन्स की टेंशन कम हुई थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि जयश्री कुछ दिनों में दुनिया को सच में अलविदा कहने वाली हैं। जानकारी के मुताबिकर, जयश्री अपनी जिंदगी से तंग आ गई थीं और उन्होंने इसलिए सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

जयश्री रमैया के इस दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद उनके फैन्स के बीच और कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनकी मौत पर अफसोस जता रहे हैं और जयश्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वरुण धवन के लिए नताशा ने किया ऐसा, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story