×

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी के इस सुपरस्टार ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जलवा कायम है, इसी बीच खेसारी लाल यादव का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, आइए आपको बताते हैं क्यों!

Shivani Tiwari
Published on: 22 Aug 2023 3:21 AM GMT
Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी के इस सुपरस्टार ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश
X
Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जलवा कायम है, वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। दूध बेचकर आज खेसारी अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंच चुके हैं कि उनका नाम सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाने लगा है। अब तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड अभिनेता हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का नाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, आइए आपको बताते हैं क्यों!

खेसारी लाल यादव ने खरीदी नई कार

भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव अक्सर अपने काम की वजह से चर्चा में बनें रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारणवश सुर्खियों में हैं। जी हां!! दरअसल खेसारी लाल यादव ने आज एक नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।

खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नई कार की झलक दिखाई है। वीडियो में सुपरस्टार की पत्नी कार की पूजा अर्चना करते दिख रहीं हैं। इस वीडियो को शेयर कर खेसारी कैप्शन में लिखती हैं, "आप सब के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है मेरे लिए, और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से है।"

खेसारी ने खरीदी ये लग्जरी कार

अब बहुत से फैंस जानना चाह रहे होंगे कि खेसारी लाल यादव ने कौन सी कार खरीदी है तो हम बता दें कि खेसारी लाल यादव की ये नई कार लैंड रोवर डिफेंडर है, जिसकी कीमत 2 करोड़ के आसपास है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता हैं, अब वह भोजपुरी के पहले ऐसे अभिनेता बन चुकें हैं, जो जिनके पास इतनी महंगी कार है। बताते चलें कि खेसारी लाल यादव के पास पहले से ही कई फॉर्च्यूनर गाड़ियां हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story