Bhojpuri Actor Yash Kumar: OMG! यश ने चेंज किया अपना जेंडर! बताई लड़का से लड़की बनने की वजह

Bhojpuri Actor Yash Kumar: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर यश कुमार का फीमेल गेटअप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह...

Ruchi Jha
Published on: 11 April 2023 10:18 AM GMT
Bhojpuri Actor Yash Kumar: OMG! यश ने चेंज किया अपना जेंडर! बताई लड़का से लड़की बनने की वजह
X
Bhojpuri Actor Yash Kumar (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Actor Yash Kumar: भोजपुरी इंटस्ट्री भी अब बॉलीवुड और साउथ की तरह अपनी जगह बना रहा है। लोग भोजपुरी गाने और फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस भी आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, इस बीच भोजपुरी एक्टर यश कुमार भी काफी चर्चा में है। हालांकि, इसका कारण उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनका नया गेटअप है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

यश कुमार ने लिया फीमेल गेटअप

दरअसल, सोशल मीडिया पर यश कुमार की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में फीमेल के अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने खुद को फीमेल गेटअप में वेल ड्रेसअप किया हुआ है। मेकअप से लेकर सबकुछ इतना बेहतरीन है कि कोई नहीं कहेगा कि मेल एक्टर है। उनकी खूबसूरती के आगे तो हीरोइनें भी एक पल के लिए आपको फीकी लगेंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि एक्टर ने अपना जेंडर चेंज कर लिया क्या? क्योंकि आजकल जेंडर चेंज करवाना बेहद आम हो गया है।

क्या यश कुमार ने चेंज करवाया अपना जेंडर?

अगर आपने सोच लिया हो, तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है जैसा आप लोग सोच चुके हैं। दरअसल, एक्टर ने ये गेटअप अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लिया है। जी हां, उनकी आने वाली फिल्म ‘चाची नंबर 1’ है, जिसमें वह फीमेल गेटअप में फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आने वाले हैं। इन तस्वीरों को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''मिलिए हमारी फिल्म “चाची नंबर 1” की चाची यश कुमार से… यानी मुझसे।''

फैंस ने की यश कुमार के लुक की तारीफ

वहीं, इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक की सेलेब्स भी यश कुमार की इन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस गुंजन पंत ने लिखा, ‘शानदार।’ वहीं, प्रवेश लाल ने लिखा, ‘चाची नमस्ते।’ तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''कमाल लग रहे हो आप।'' किसी ने लिखा, ''आप तो मेल-फीमेल दोनों गेटअप में मस्त लगते हो।'' एक ने कमेंट किया, ''आपके सामने तो हीरोइनें भी फेल हैं यश जी।''

यश के निजी जीवन के बारे में बात करें, तो भोजपुरी स्टार यश कुमार ने दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह से की थी, जिससे उनकी एक बेटी अदिति भी है, जो कि मां के पास रहती हैं। वहीं, यश की दूसरी वाइफ निधि झा हैं, जिनसे उन्होंने पिछले साल 2022 में शादी की थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story