×

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने कर ली शादी? जानें कौन है एक्ट्रेस का पति

Akshara Singh Marriage: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 25 April 2023 9:12 AM GMT
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने कर ली शादी? जानें कौन है एक्ट्रेस का पति
X
Akshara Singh (Image Credit: Instagram)

Akshara Singh Marriage: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों काफी चर्चा में है। काफी समय से वह अपने न्यू सॉन्ग 'आंख मीच के' को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं और अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। यह तस्वीर एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

क्या हो गई अक्षरा सिंह की शादी?

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस दुल्हन की तरह सजी हुई दिख रही हैं। लाल लहंगे में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस ने हैवी मेकअप और गोल्डन एंड रेड ज्वेलरी पहनी हुई है, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है। फोटो में अक्षरा शादी के मंडप में बैठी हुई हैं और उनके मांग में सिंदूर भरा हुआ है। यह फोटो काफी पास से ली गई है, जिसमें केवल अक्षरा सिंह ही नजर आ रही हैं।

किससे की है अक्षरा सिंह ने शादी

इससे पहले, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह इसी लाल लहंगे में तैयार हुई दिख रही थीं। बस उस समय अक्षरा सिंह की मांग में सिंदूर नहीं था। अब अक्षरा की इस तस्वीर को देखकर फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है और फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि अक्षरा सिंह का पति कौन है? हालांकि, इस तस्वीर को देखकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। हो सकता है कि अक्षरा सिंह की ये तस्वीर उनके किसी गाने या फिल्म की शूटिंग का हो। इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? यह तो खुद अक्षरा सिंह ही बता सकती हैं।

पहले भी उड़ी थी शादी अफवाह

इससे पहले, अक्षरा सिंह की शादी की अफवाह उड़ी थी। दरअसल, समय अक्षरा सिंह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह दुल्हन-सी तैयार थीं। हालांकि, जब इस बारे में अक्षरा सिंह से पूछा गया था, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया था और कहा था, ''मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं। अभी मैं चार-पांच साल बाद शादी करुंगी। शादी वैसे भी एक बर्बादी है और मैं बर्बाद नहीं होना चाहती हूं।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story