×

Akshara Singh: क्या पवन सिंह से अब भी प्यार करती हैं भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह, लेटेस्ट पोस्ट ने किया इशारा

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह किसी न किसी कारणवश चर्चा में बनीं रहती हैं, फिलहाल इन दिनों वह काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर हैं, जी हां!!

Shivani Tiwari
Published on: 7 Jun 2023 11:41 AM GMT
Akshara Singh: क्या पवन सिंह से अब भी प्यार करती हैं भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह, लेटेस्ट पोस्ट ने किया इशारा
X
Akshara Singh (Photo- Social Media)
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह किसी न किसी कारणवश चर्चा में बनीं रहती हैं, फिलहाल इन दिनों वह काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर हैं, जी हां!! मसूरी, केदारनाथ और फिर हरिद्वार जैसी जगहों पर जाकर अक्षरा सिंह भगवान का आशीर्वाद ले रहीं हैं और खूब एंजॉय भी कर रहीं हैं, हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया उनका लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में आ गया है।

क्या अब भी पवन सिंह से प्यार करती हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। दोनों का प्यार भरा रिश्ता तो जग जाहिर हो चुका था, लेकिन इस प्यार भरे रिश्ते का इस तरह से अंत होगा, ये तो शायद कभी भी किसी ने नहीं सोचा होगा। हालांकि अब तो दोनों एक-दूसरे के साथ काम करना तो दूर एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।
वहीं इसी बीच अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है कि यूजर्स उसे पवन सिंह के साथ जोड़कर देख रहें हैं, और साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहें हैं कि क्या अक्षरा सिंह के दिल में अभी भी पवन सिंह के लिए प्यार है।

अक्षरा सिंह ने लिखी ये बात

अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उसमें अक्षरा सिंह पहाड़ों के बीच देसी अंदाज में नजर आ रहीं हैं और वहीं बैकग्राउंड में एक बेहद ही sad सॉन्ग बज रहा है। इसके वीडियो पर अक्षरा सिंह ने कुछ ऐसा लिखा जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, "दर्द भी उन्हें मिलता है.... जो रिश्ते दिल से निभाते है।" अक्षरा सिंह के इसी बात से यह जाहिर होता है कि पवन सिंह से धोखा मिलने के बाद वह कितनी बुरी तरह टूट चुकीं हैं।

पवन सिंह ने दिया था धोखा

बताते चलें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन फिर अचानक पवन सिंह ने दूसरी शादी कर ली और अक्षरा सिंह को इसके बारे में भनक भी नहीं लगी। जब अक्षरा सिंह को पता चला तो वह बुरी तरह टूट गईं थीं। वह काफी समय तक डिप्रेशन में थीं, हालांकि अब वह अपनी धमाकेदार वापसी कर चुकीं हैं और अपने प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story