×

Bigg Boss OTT के खिलाड़ियों संग भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह का रियूनियन, देखें तस्वीरें

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह टॉक ऑफ द टाउन बनीं रहती हैं। अपनी सुंदरता और अपने काम की वजह से अक्षरा सिंह भोजपुरी की दुनिया में राज कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2023 6:57 AM GMT
Bigg Boss OTT के खिलाड़ियों संग भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह का रियूनियन, देखें तस्वीरें
X
Bhojpuri Actress Akshara Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) टॉक ऑफ द टाउन बनीं रहती हैं। अपनी सुंदरता और अपने काम की वजह से अक्षरा सिंह भोजपुरी की दुनिया में राज कर रहीं हैं। अक्षरा सिंह का सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि उनका सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) भी लोगों का खूब ध्यान खींचता है। इसी बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया उनका लेटेस्ट पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है, आइए आपको दिखाते हैं कि आखिरकार इस पोस्ट में ऐसा क्या है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया पोस्ट

भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह के लाखों फैंस हैं, जो अक्षरा सिंह के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। वहीं अक्षरा सिंह भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बताया कि वह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन के कंटेस्टेंट्स से मिली, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं।

बिग बॉस ओटीटी का हुआ रियूनियन

भोजपुरी की इस खूबसूरत बाला ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अक्षरा सिंह के साथ ही बिग बॉस का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, सिंबा नागपाल और राजीव अदातिया नजर आ रहे हैं। इन सभी ने एकसाथ मिलकर जमकर धमाल दिया, जो वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ नजर आ रहा है। तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार दे रहें हैं।

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आईं थीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रियूनियन...बहुत ही अच्छा लगा।" बताते चलें कि अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के पहले सीजन का हिस्सा रह चुकीं हैं। उन्होंने घर में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब जब फैंस के बीच ये तस्वीरें सामने आईं तो एकबार फिर वह बिग बॉस की यादों में डूब गए और कॉमेंट कर अपना-अपना ओपिनियन दे रहें हैं। कुछ लोग प्रतीक सहजपाल और अक्षरा सिंह को देख बेहद खुश हैं और उन्हें हिट जोड़ी बता रहे हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story