×

Amrapali Dubey: तो ये है भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली का पसंदीदा खाना, लंदन में देसी खाने का लुफ्त उठाते नजर आईं एक्ट्रेस

Amrapali Dubey: भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे पिछले कुछ महीने से लंदन में हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 July 2023 8:34 AM GMT
Amrapali Dubey: तो ये है भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली का पसंदीदा खाना, लंदन में देसी खाने का लुफ्त उठाते नजर आईं एक्ट्रेस
X
Amrapali Dubey (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey: भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे पिछले कुछ महीने से लंदन में हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहीं हैं। आम्रपाली दुबे भले ही लंदन में हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे अपने फैंस से भी दूर हैं। जी हां !! ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आम्रपाली लंदन में होकर भी अपने फैंस के साथ जुड़ी हुईं हैं और अपने पोस्ट के जरिए पल-पल की अपडेट दे रहीं हैं।

लंदन में आम्रपाली ने उठाया देसी खाने का लुफ्त

आम्रपाली दुबे काफी समय से लंदन में हैं, ऐसे में उन्हें देसी खाने की याद तो जरूर आती होगी। जो भी कहो, अपने इंडियन खाने की बात ही कुछ और होती है। आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह देसी खाने को बहुत ही चाव से खाते नजर आ रहीं हैं। देसी खाना खाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

आम्रपाली दुबे का पसंदीदा खाना है ये

आम्रपाली दुबे ने उस वीडियो के जरिए अपने पसंदीदा खाना के बारे में भी खुलासा कर दिया। उन्होंने वीडियो में लिखा, "दही, चुरा, अचार और भुजिया...वो भी लंदन में।" आम्रपाली के इसी नोट से जाहिर है कि वे लंदन में देसी खाना खाकर कितना अच्छा महसूस कर रहीं हैं।

अपनी मां को बेहद मिस कर रहीं हैं आम्रपाली

आम्रपाली दुबे को लंदन गए हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं। ऐसे में वे सिर्फ घर का खाना ही नहीं बल्कि अपनी मां को भी बेहद मिस कर रहीं हैं, जिसकी जिक्र अबतक वह कई बार कर चुकीं हैं। अब उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को मिस करने की बात कही है।

आम्रपाली दुबे अपकमिंग फिल्में

आम्रपाली दुबे बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रहीं हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की शूटिंग पूरी की, उसके तुरंत बाद ही वह लंदन में ही अपनी एक और फिल्म की शूटिंग में जुट गईं। इसके अलावा बीते दिन उनकी फिल्म "मंडप" से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें वह निरहुआ के साथ नजर आ रहीं थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story