×

Amrapali Dubey: बावरी हुईं भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली, कर दी बच्चों जैसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Amrapali Dubey Video: भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे के नए पोस्ट का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। वैसे अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रोजाना कुछ ना कुछ नया पोस्ट जरूर शेयर करती हैं, जिसपर मिनटों के अंदर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2023 6:10 AM GMT
Amrapali Dubey: बावरी हुईं भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली, कर दी बच्चों जैसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल
X
Amrapali Dubey Video (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey Video: भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे के नए पोस्ट का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। वैसे अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रोजाना कुछ ना कुछ नया पोस्ट जरूर शेयर करती हैं, जिसपर मिनटों के अंदर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। अब उन्होंने फिर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं।

आम्रपाली दुबे का नया वीडियो

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस ठहाके लगाकर हंस रहें हैं। दरअसल उस वीडियो में आम्रपाली दुबे का बेहद ही फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस वजह से बावरी हुईं आम्रपाली दुबे

Bhojpuri हसीना आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर किए गए उनके लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो उसमें वह बेहद खुश नजर आ रहीं हैं। वह इतनी खुश हैं कि पागलों की तरह डांस कर रहीं हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा क्या हुआ है, जिसकी वजह से आम्रपाली दुबे इतनी खुश हैं तो हम आपको बता दें कि एक्ट्रेस लगभग 45 दिन बाद इंडिया वापस आ रहीं हैं। जी हां!! 45 दिनों के शूट के बाद आम्रपाली लंदन से इंडिया वापस आ रहीं हैं और इसकी वजह से वह बेहद खुश हैं। अपनी इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भी साझा किया है।

आम्रपाली दुबे ने मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मम्मा कढ़ी चावल और पत्ता गोभी की सब्जी बनाना शुरू करो।" वहीं इस वीडियो में उन्होंने लिखा है, "निरहुआ हिंदुस्तानी 4 और घूंघट में घोटाला 3 का पहला शेड्यूल लंदन में 45 दिनों में पूरा करने के बाद।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह आम्रपाली खुशी में बच्चों की तरह उछलते नजर आ रहीं हैं।

फैंस हुए उत्साहित

आम्रपाली दुबे का फनी डांस देख फैंस भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहें हैं और खूब कमेंट कर रहें हैं। वहीं कुछ लोग आम्रपाली को शानदार जर्नी के लिए शुभकामनाएं दे रहें हैं। आम्रपाली दुबे की मां ने भी कमेंट करते हुए कहा कि वह अब एक्ट्रेस का मनपसंद ही बनाने वाली हैं।

आम्रपाली दुबे अपकमिंग फिल्में

भोजपुरी की खूबसूरत दिवा आम्रपाली दुबे के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म "मंडप" और "फसल" सुर्खियों में है, इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं लंदन में उन्होंने अपनी दो फिल्मों "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" और "घूंघट में घोटाला 3" का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा किया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story