×

Bhojpuri Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे ने नैनों से चलाई गोलियां, घायल हुए फैंस, खूब देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Amrapali Dubey Video: हसीन दिवा आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी की सबसे उम्दा कलाकारों में गिना जाता है। अभिनेत्री शूटिंग के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। जी हां!! वह कभी तस्वीरों के जरिए तो कभी वीडियो शेयर कर अपने फैंस का दिन बना देती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 July 2023 1:04 AM GMT
Bhojpuri Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे ने नैनों से चलाई गोलियां, घायल हुए फैंस, खूब देखा जा रहा वीडियो
X
Bhojpuri Amrapali Dubey (Photo- Social Media)
Bhojpuri Amrapali Dubey Video: हसीन दिवा आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी की सबसे उम्दा कलाकारों में गिना जाता है। आम्रपाली दुबे बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं और इन दोनों भी वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त ही चल रहीं हैं। अभिनेत्री शूटिंग के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। जी हां!! वह कभी तस्वीरों के जरिए तो कभी वीडियो शेयर कर अपने फैंस का दिन बना देती हैं।

लेटेस्ट वीडियो में चलाया अपनी अंखियों का जादू

आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर किए गए उनके लेटेस्ट वीडियो पर फैंस टूट पड़े हैं, दरअसल उस वीडियो में आम्रपाली दुबे ने इतना कातिलाना एक्सप्रेशन दिया है कि उनके फैंस बुरी तरह घायल हो गए हैं। आम्रपाली दुबे एक्सप्रेशन क्वीन हैं, उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देख फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं। ऐसा ही हाल कुछ अभिनेत्री के लेटेस्ट वीडियो को देखकर भी हुआ है। उन्होंने इतना शानदार एक्सप्रेशन दिया है कि उसे देख कोई भी घायल हो जा रहा है।

आम्रपाली दुबे लग रहीं बेहद खूबसूरत

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे के वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो उसमें वह बहुत ही हसीन लग रहीं हैं। वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर जो चमक है वो साफ दिखाई दे रही है। आम्रपाली दुबे उस वीडियो में "सावन में हरियर भईल" गाने पर कमाल का एक्सप्रेशन दे रहीं हैं।

फैंस ने की कमेंट की बौछार

आम्रपाली दुबे के लाखों फैंस हैं, वे बेसब्री से एक्ट्रेस के नए पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं और जैसे ही कोई नया पोस्ट सामने आता है, प्यार की बारिश करने लग जाते हैं। वहीं अब आम्रपाली दुबे के इस वीडियो का भी कुछ ऐसा ही हाल है, फैंस टूट पड़े हैं। एक फैन ने लिखा, "क्या बात है बहुत अच्छी लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "आपकी हंसी बहुत बहुत बहुत मीठी है।" वहीं बहुत से फैंस तो दिल वाला इमोजी भेजकर आम्रपाली पर प्यार की बारिश कर रहें हैं।

लंदन में हैं आम्रपाली दुबे

बताते चलें कि भोजपुरी की खूबसूरत हसीना आम्रपाली दुबे पिछले काफी समय से लंदन में हैं, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की शूटिंग कर रहीं हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव भी हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म के लिए दर्शक अभी से ही बेहद एक्साइटेड हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story