×

Amrapali Dubey: विदेश में आम्रपाली दुबे का देसी अंदाज, साड़ी-बिंदी और प्यारी मुस्कुराहट पर दिल हार बैठे फैंस

Bhojpuri Heroin Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में गिनी जाती हैं। भोजपुरी की इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके देसी अंदाज पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2023 11:25 AM GMT
Amrapali Dubey: विदेश में आम्रपाली दुबे का देसी अंदाज, साड़ी-बिंदी और प्यारी मुस्कुराहट पर दिल हार बैठे फैंस
X
Amrapali Dubey (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey Photos: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में गिनी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मी दुनिया में आम्रपाली दुबे को 9 साल हो चुके हैं और इन 9 सालों में उन्होंने भोजपुरी के सभी सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर लिया है। आम्रपाली दुबे अभी भी लगातार फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। भोजपुरी की इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके देसी अंदाज पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

आम्रपाली ने विदेश में दिखाया अपना देसी अंदाज

भोजपुरी दिवा आम्रपाली दुबे पिछले महीने से ही लंदन में हैं, वहां पर वह अपनी भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की शूटिंग कर रहीं हैं। आम्रपाली लंदन से अपनी कई खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं, वहीं इसी बीच लंदन से उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है कि फैंस तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। दरअसल उस तस्वीर में आम्रपाली दुबे ने अपना देसी अंदाज दिखाया है, जिसे देख उनके फैंस का दिल धड़क उठा है।

साड़ी और बिंदी में कमाल लगीं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे द्वारा शेयर की हुई लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो उसमें वह साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं। माथे पर बिंदी और चेहरे पर प्यारी मुस्कुराहट लिए आम्रपाली के इस लुक ने सभी को मोहित कर लिया है। यह लुक एक्ट्रेस पर बेहद जच रहा है। यकीनन उनका ये लुक फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" से होगा, क्योंकि एक्ट्रेस ने ये तस्वीर भी फिल्म के सेट से ही शेयर की है।

आम्रपाली के लुक के दीवाने हुए फैंस

आम्रपाली की ये तस्वीर उनके फैंस द्वारा खूब शेयर की जा रही है। वहीं फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हो मैम।" दूसरे ने लिखा, "हाय मैं मर गया।" सिर्फ देशभर से ही नहीं बल्कि एक फैन ने तो उन्हें वेस्ट बंगाल से प्यार भेजा है। इसी तरह उनके फैंस आम्रपाली की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहें हैं।

आम्रपाली दुबे वर्क फ्रंट

आम्रपाली दुबे के काम की बात करें तो वह निरहुआ के साथ लंदन में फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की शूटिंग कर रहीं हैं। वहीं कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म "शादी मुबारक" रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू हैं। आम्रपाली दुबे इन दिनों फिल्म "कलाकंद" को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें निरहुआ नजर आएंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story