TRENDING TAGS :
Bhojpuri Heroin Kajal: एक्स बॉयफ्रेंड की याद में काजल राघवानी ने फिर बहाएं आसूं, दर्द देख फैंस बोले उठे- अब तो मान जाओ खेसारी
Bhojpuri Heroin Kajal: भोजपुरी पर्दे की खूबसूरत हसीना काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख फैंस और नेटीजेंस उनके एक्स बॉयफ्रेंड का जिकर करने लग गए। दरअसल उस वीडियो में काजल राघवानी खूब आंसू बहाते नजर आ रहीं हैं।
Bhojpuri Heroin Kajal Raghwani (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroine Kajal Raghwani: भोजपुरी पर्दे की खूबसूरत हसीना काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख फैंस और नेटीजेंस उनके एक्स बॉयफ्रेंड का जिकर करने लग गए। दरअसल उस वीडियो में काजल राघवानी खूब आंसू बहाते नजर आ रहीं हैं। काजल राघवानी के इस दर्द भरे वीडियो को देख फैंस को ऐसा लग रहा है कि वे अपने एक्स बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव की याद आसूं बहा रहीं हैं।
खेसारी लाल यादव की याद में एक बार फिर रोई काजल राघवानी भोजपुरी हसीना काजल राघवानी का एक वीडियो सुर्खियों में आ चुका है, जो उन्होंने हाल फिलहाल में ही शेयर किया है। इस वीडियो में काजल राघवानी एक शादी शुदा औरत की तरह तैयार हैं, उन्होंने साड़ी, मंगलसूत्र और तो और सिंदूर भी लगाया हुआ है। इस वीडियो में वह भोजपुरी के गाने पर एक्ट करते दिख रहीं हैं। वह अपने बलम की याद में रोते नजर आ रहीं हैं, उनकी आंखों से खूब आंसू बह रहें हैं। View this post on Instagram
View this post on Instagram
वीडियो को देख फैंस को याद आए खेसारी लाल यादव खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की प्रेम कहानी से तो आप सब वाकिफ होंगे। ऐसे में जब सोशल मीडिया यूजर्स ने काजल राघवानी के इस दर्द भरे वीडियो को देखा तो, वे उसे खेसारी से जोड़कर कर देखने लगे। वहीं कमेंट बॉक्स में भी खेसारी का जिक्र छिड़ चुका है। एक यूजर ने लिखा, "भूलना ही ठीक है, क्योंकि खेसारी लाल यादव शादी शुदा हैं।" दूसरे ने कहा, "यार खेसारी भैया अब तो मान जाओ प्लीज़।" तीसरे ने लिखा, "खेसारी भैया इतना मत सताओ, आपका प्यार ही तो है और प्यार को इतना नहीं सताया जाता।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "खेसारी भैया इतना मत तड़पाओ, अब तो मान जाओ।" कुछ फैंस तो दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने की भी इच्छा जता रहें हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव लव स्टोरी भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी काफी फेमस हुआ करती थी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शक बेहद पसंद करते थे, धीरे-धीरे ये दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों का रिलेशनशिप जगजाहिर हो चुका था, हालांकि न जाने इन्हें किसकी नजर लग गई और एक पल में सब कुछ बिखर गया। अचानक से खेसारी और काजल के बीच अनबन की बात सामने आने लगी, और फिर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद से दोनों ने अबतक एकसाथ किसी प्रोजेक्ट में भी काम नहीं किया है, और बातचीत भी नहीं करते। जहां खेसारी लाल यादव शादी कर चुके हैं वहीं काजल आज भी सिंगल हैं। 
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी काफी फेमस हुआ करती थी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शक बेहद पसंद करते थे, धीरे-धीरे ये दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों का रिलेशनशिप जगजाहिर हो चुका था, हालांकि न जाने इन्हें किसकी नजर लग गई और एक पल में सब कुछ बिखर गया। अचानक से खेसारी और काजल के बीच अनबन की बात सामने आने लगी, और फिर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद से दोनों ने अबतक एकसाथ किसी प्रोजेक्ट में भी काम नहीं किया है, और बातचीत भी नहीं करते। जहां खेसारी लाल यादव शादी कर चुके हैं वहीं काजल आज भी सिंगल हैं।
Next Story