×

Bhojpuri News: भोजपुरी की इस अदाकारा के बारे में ये क्या कह गईं अभिनेत्री निधि झा, पढ़े जरूर

Actress Nidhi Jha on Raksha Gupta: भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sep 2023 10:57 AM GMT
Bhojpuri News: भोजपुरी की इस अदाकारा के बारे में ये क्या कह गईं अभिनेत्री निधि झा, पढ़े जरूर
X
Nidhi Jha on Raksha Gupta (Photo- Social Media)
Actress Nidhi Jha on Raksha Gupta: भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेत्री निधि झा का ये पोस्ट पोस्ट इसलिए और अधिक चर्चा में आ गया है क्योंकि उन्होंने अपने इस पोस्ट में भोजपुरी की एक अदाकारा के बारे में बहुत बड़ी बात कह दी है।

इस अभिनेत्री के बारे में निधि झा ने कही बड़ी बात

भोजपुरी बाला निधि झा (Bhojpuri Actress Nidhi Jha) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर जिस अभिनेत्री का जिक्र किया है, वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता हैं। जी हां!! निधि झा ने अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के लिए पोस्ट शेयर किया और उनकी तरीफों के पुल बांधे हैं।

निधि झा ने रक्षा गुप्ता के बारे में कहा ये

भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा ने रक्षा गुप्ता के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और फिर उनकी खूब तारीफ भी की है। निधि ने रक्षा गुप्ता के नाम यूं ही अचानक पोस्ट शेयर नहीं किया है, बल्कि आज अभिनेत्री रक्षा गुप्ता का जन्मदिन (Raksha Gupta Birthday) है और इसी मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते हुए तरीफों में कसीदे पढ़ा है।

निधि झा (Nidhi Jha Photo) ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "भोजपुरी इंडस्ट्री की फ्यूचर सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जैसी हो वैसे ही रहना। लव एंड हग।" अभिनेत्री निधि झा के इस पोस्ट ने रक्षा गुप्ता का दिन बना दिया है, जिसके बाद उन्होंने कमेंट करते हुए निधि झा का शुक्रिया अदा भी किया। रक्षा गुप्ता ने कमेंट करते हुए लिखा है, "तहे दिल से शुक्रिया निधि जी। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

रक्षा गुप्ता ने बहुत कम समय में बनाई अपनी दमदार पहचान

भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta Hot Photos) इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना ली है। उन्हें इंडस्ट्री में आए अभी कुछ साल ही हुए हैं और अभी से ही वह भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं। बताते चलें कि रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta Films) इन दिनों लंदन में हैं, वहां पर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story