×

Bhojpuri News: हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने बनाया ये अपना कैसा हाल, तस्वीर देख लगेगा फैंस को तगड़ा झटका

Khesari Lal Yadav Photos: भोजपुरी की हिट मशीन कहलाने वाले खेसारी लाल यादव आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Sep 2023 9:45 AM GMT
Bhojpuri News: हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने बनाया ये अपना कैसा हाल, तस्वीर देख लगेगा फैंस को तगड़ा झटका
X
Bhojpuri Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav Photos: भोजपुरी की हिट मशीन कहलाने वाले खेसारी लाल यादव आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है। अपनी सालों की मेहनत और लगन की वजह से खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी की दुनिया के सुपरस्टार बन चुके हैं, उनके लाखों फैंस हैं। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी की दुनिया में खूब डंका बजता है, इसी बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपना ऐसा हुलिया बनाया हुआ है कि पहली नजर में आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये खेसारी लाल यादव ही हैं।

खेसारी लाल यादव ने बदला अपना अंदाज

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर अपना खूब जलवा दिखाते हैं, उनके द्वारा शेयर किया गया हर पोस्ट फैंस के बीच जमकर वायरल होता है। इसी बीच इंटरनेट की दुनिया में खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख आप शॉक्ड रह जायेंगे। जी हां!! इस तस्वीर में खेसारी का बेहद ही मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
दरअसल खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Photo) की इस तस्वीर को भोजपुरी अदाकारा रानी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। खेसारी के साथ इस तस्वीर में रानी (Bhojpuri Actress Rani) भी नजर आ रहीं हैं।

कुछ ऐसा है खेसारी लाल यादव का लुक

खेसारी लाल यादव के लुक के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने सर पर गमछा बांधा हुआ है। नीले कलर की लुंगी और शर्ट पहने हुए खेसारी लाल यादव ने अपने कमर में रेड कलर का दुपट्टा भी बांधा हुआ है। इस लुक के साथ उन्होंने हाथ में बड़ा से डमरू भी लिया हुआ है। खेसारी के साथ अभिनेत्री रानी व्हाइट साड़ी और रेड कलर के ब्लाउज में शानदार पोज देते दिखाई दे रहीं हैं। रानी और खेसारी लाल यादव की ये तस्वीर देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि इस तस्वीर को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि खेसारी और रानी अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की तैयारी में जुट चुके हैं।

धमाल मचा रहा है खेसारी और रानी का ये गाना

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री रानी अबतक कई म्यूजिक वीडियो में एकसाथ नजर आ चुके हैं, अभी हाल ही में दोनों का एक नया म्यूजिक वीडियो "डबल खिड़की" रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने पर यूजर्स जमकर रील बना रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story