×

Bhojpuri Heroin: भोजपुरी हीरोइन पूनम को इस तरह मिली थी उनकी पहली फिल्म, दिलचस्प है किस्सा, आज लाखों है एक्ट्रेस की फीस

Bhojpuri Heroin Poonam Dubey: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार पूनम दुबे की अदाएं ही उनके फैंस को घायल करने के लिए काफी हैं, वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर आग लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती।

Shivani Tiwari
Published on: 6 July 2023 12:07 PM GMT
Bhojpuri Heroin: भोजपुरी हीरोइन पूनम को इस तरह मिली थी उनकी पहली फिल्म, दिलचस्प है किस्सा, आज लाखों है एक्ट्रेस की फीस
X
Bhojpuri Heroin Poonam Dubey (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Poonam Dubey: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार पूनम दुबे की अदाएं ही उनके फैंस को घायल करने के लिए काफी हैं, वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर आग लगाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। पूनम दुबे आज के समय में भोजपुरी की भले ही टॉप एक्ट्रेस बन चुकीं हैं, लेकिन वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, जी हां!! ये बात सच है। आइए आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में पूनम दुबे के बारे में दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

हीरोइन नहीं बनना चाहतीं थीं पूनम दुबे

अधिकतर ही ऐसा होता है कि एक उम्र के बाद बच्चे एक्टर बनने का सपना देखते हैं, जिनमें से कुछ के सपने पूरे होते हैं, वहीं कुछ समय के साथ अपने सपने को भी बदल लेते हैं। हालांकि पूनम दुबे के साथ ऐसा बिलकुल भी नहीं था, वह एक्टर नहीं बनना चाहती थीं, बल्कि वह एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं।

इस तरह एक्टिंग की दुनिया में पहुंचीं पूनम दुबे

पूनम दुबे ने अपनी 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद एयर होस्टेस का कोर्स करना शुरू किया, हालांकि बीच में ही एक्ट्रेस की मां की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते उन्होंने एयरहोस्टेस का कोर्स बीच में ही छोड़ दिया, जब मां की तबीयत सही हुई तो उन्होंने दोबारा से कोर्स शुरू किया, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थी कि पूनम एयरहोस्टेस बनें, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को टीचर बनने की सलाह दी। इन सबके दौरान पूनम की जिंदगी में बहुत कुछ हुआ, और फिर उन्होंने मिस इलाहाबाद का फॉर्म भरा और वह सेलेक्ट हो गईं, इसी तरह धीरे-धीरे एक्ट्रेस के करियर ने उड़ान भरनी शुरू की।

ऐसे मिली पहली फिल्म

पूनम दुबे ने भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, हालांकि उन्हें पहली फिल्म किस तरह मिली इसके बारे में आपको बताएं तो पूनम सीरियल के लिए ऑडिशन देने के लिए मुंबई आईं हुईं थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात एक भोजपुरी डायरेक्टर से हुई, उन्होंने ही पूनम को उनके करियर की पहली भोजपुरी फिल्म दी, जिसका नाम "जो जीता वही सिकंदर" था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं पूनम दुबे

पूनम दुबे आज कोई छोटा नाम नहीं रह गईं हैं, बल्कि वह भोजपुरी के बड़े से बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं, वो चाहें दिनेश लाल यादव हों पवन सिंह हों या फिर रवि किशन। पूनम दुबे स्क्रीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त धमाका करती हैं, उनके सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग है।

मोटी रकम करती हैं चार्ज

पूनम दुबे का भोजपुरी इंडस्ट्री में बोलबाला है। वह अबतक कई सुपरहिट फिल्में और वीडियो सॉन्ग दे चुकीं हैं, और अभी भी लगातार काम कर ही रहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम दुबे एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story