×

Poonam Dubey: भोजपुरी की इस हीरोइन को हो गया है प्यार, लिख रहीं लव लेटर, पूछ बैठे फैंस- कौन है वो

Poonam Dubey Video: पूनम दुबे न सिर्फ भोजपुरी पर्दे पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बावल मचाए रहती हैं। पूनम दुबे के लाखों फैंस हैं, जो बेसब्री से उनके नए पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस भी अपने फैंस को रोजाना कुछ न कुछ ट्रीट देती रहती हैं, कभी अपनी तस्वीरें शेयर कर तो कभी अपने वीडियोज।

Shivani Tiwari
Published on: 1 July 2023 9:09 AM GMT
Poonam Dubey: भोजपुरी की इस हीरोइन को हो गया है प्यार, लिख रहीं लव लेटर, पूछ बैठे फैंस- कौन है वो
X
Poonam Dubey Hot Video (Photo- Social Media)
Poonam Dubey Video: पूनम दुबे न सिर्फ भोजपुरी पर्दे पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बावल मचाए रहती हैं। पूनम दुबे के लाखों फैंस हैं, जो बेसब्री से उनके नए पोस्ट के इंतजार में बैठे रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस भी अपने फैंस को रोजाना कुछ न कुछ ट्रीट देती रहती हैं, कभी अपनी तस्वीरें शेयर कर तो कभी अपने वीडियोज। फिलहाल अब एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है, उसे देख तो उनके फैंस के बीच यही कयास लगने लगे हैं कि पूनम दुबे को किसी से प्यार हो गया है।

पूनम दुबे ने लिखा लव लेटर

भोजपुरी हसीना पूनम दुबे अक्सर किसी न किसी कारणवश चर्चा में बनीं रहती हैं। कभी अपने काम की वजह से तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से। फिलहाल अब वह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। दरअसल उन्होंने अपना जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, उसमें वह लव लेटर लिखते नजर आ रहीं हैं, पूनम दुबे का यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा है।

क्या पूनम दुबे को हो गया है प्यार

जैसा कि हमने आपको बताया पूनम दुबे का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, वह बेहद फिल्मी है, उसमें वह लव लेटर लिखते दिखाई दे रहीं हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर जो हंसी, खुशी और शर्म है, उसे देख तो यही लग रहा है कि उन्हें किसी से प्यार हो गया है। वह पहले कुछ लिखती हैं फिर वो पेज फाड़कर फेंक देती हैं, फिर मुस्कुराते हुए दूसरे पेज पर कुछ लिखती हैं। पूनम दुबे के इस वीडियो को देख उनके फैंस को भी कुछ-कुछ होने लगा है।

फैंस ने पूनम दुबे से दागे सवाल

पूनम दुबे का यह वीडियो देख फैंस के बीच हलचल मच गई है, नेटीजेंस को तो यही लगने लगा है कि पूनम दुबे की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। फैंस कमेंट बॉक्स में सवाल पूछने लग गए हैं। एक फैन ने पूछा, "किसको लेटर लिख रही?" दूसरे ने लिखा, "कौन है वो पूनम जी।" वहीं कुछ फैंस को इस वीडियो में उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है, वो पूनम के लुक की तारीफ करते दिख रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story