×

Bhojpuri Heroin Poonam: वेस्टर्न या इंडियन, किस लुक में खुद को ज्यादा पसंद करती हैं भोजपुरी की ये हॉट दिवा, जानें यहां

Bhojpuri Heroin Poonam Dubey: भोजपुरी पर्दे पर अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी हॉटनेस का जलवा दिखा चुकी पूनम दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 July 2023 1:51 PM GMT
Bhojpuri Heroin Poonam: वेस्टर्न या इंडियन, किस लुक में खुद को ज्यादा पसंद करती हैं भोजपुरी की ये हॉट दिवा, जानें यहां
X
Bhojpuri Heroin Poonam Dubey (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroin Poonam Dubey: भोजपुरी पर्दे पर अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी हॉटनेस का जलवा दिखा चुकी पूनम दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा अपने पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहने वाली पूनम दुबे एक बार फिर खबरों में आ गईं हैं और इसबार की भी वजह उनका सोशल मीडिया पोस्ट ही है। तो चलिए आपको बताते हैं।

पूनम ने ने शेयर किया अपना एक वीडियो

भोजपुरी की हसीना पूनम दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके कई अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहें हैं। जी हां!! अपने इस वीडियो के जरिए पूनम दुबे ने अपने चाहने वालों को यह भी बताया कि उन्हें खुद के ऊपर वेस्टर्न या ट्रेडिशनल कौन सा लुक अच्छा लगता है। पूनम दुबे के इस वीडियो में उनके हॉट लुक से लेकर उनका संस्कारी लुक देखने को मिल रहा है।

ट्रेडिशनल या वेस्टर्न पूनम दुबे ने बताई अपनी पसंद

पूनम दुबे द्वारा शेयर किए गए वीडियो की बात करें तो उसमें उन्होंने अपने कई वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप को एड कर एक वीडियो बनाया है, जिसमें सबसे पहले उनका बेहद हॉट लुक देखने को मिलता है, उसके बाद वह वन पीस पहने नजर आती हैं और सबसे अंत में उनका इंडियन लुक वाला अंदाज नजर आता है। इस वीडियो के साइड में उन्होंने अपने पसंद के बारे में भी बताया है, एक्ट्रेस ने लिखा है, "चाहे जितना वेस्टर्न ड्रेस पहन लो, लेकिन असली खुशी और सुकून इंडियन ड्रेस में ही आती है।" इसके बाद उन्होंने कई दिल वाले इमोजी बनाए है।

पूनम के पोस्ट पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

पूनम दुबे के हुस्न पर हजारों लोग फिदा हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर भी फैंस ढेरों प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "बहुत ही गॉर्जियस लग रही हो।" दूसरे ने लिखा, "आप बहुत ही स्टनिंग और चार्मिंग हो।" एक अन्य ने लिखा, "आप हर लुक में ही बेहद खूबसूरत लगती हो।" इसी तरह कई और फैंस भी पूनम दुबे के लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story