×

Bhojpuri Celebrities: सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि ये अभिनेत्री भी पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की खा चुकीं हैं कसम

Bhojpuri Celebrities: भोजपुरी के पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का तो विवादों से गहरा नाता है, उनकी कुछ हरकतों की वजह से भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम न करने की कसम खा रखी है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 May 2023 8:54 AM GMT
Bhojpuri Celebrities: सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि ये अभिनेत्री भी पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की खा चुकीं हैं कसम
X
Bhojpuri Celebrities (Photo- Social Media)
Bhojpuri Celebrities: भोजपुरी सिनेमा तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में भी कई सुपरस्टार हैं जिनके लाखों लोग दीवाने हैं। बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक बेहद खास बात होती है, जी हां!! इस चका चौंध भरी दुनिया में कंट्रोवर्सी बहुत होती है, ये सिर्फ एक इंडस्ट्री की बात नहीं है, बल्कि ऐसा बॉलीवुड से लेकर हर रीजनल इंडस्ट्री में देखने को मिलता है, फिलहाल हम यहां भोजपुरी इंडस्ट्री की बात कर रहें हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अबतक कई कंट्रोवर्सी हो चुकी है, जिसमें से कुछ ने तो बहुत ही ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। भोजपुरी के पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह का तो विवादों से गहरा नाता है, उनकी कुछ हरकतों की वजह से भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम न करने की कसम खा रखी है। तो चलिए आज अपनी इस स्पेशल खबर में आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

अभिनेत्री यामिनी सिंह ने पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की खाई कसम

भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं हैं। यामिनी सिंह एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं, वहीं उनकी सुंदरता के भी बहुत से लोग दीवाने है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यामिनी सिंह ने कसम खाई है कि अब वह कभी भी भोजपुरी के पावर स्टार के साथ काम नहीं करेंगी। जी हां!!!

यामिनी सिंह ने खोला पवन सिंह का काला चिट्ठा

यामिनी सिंह ने पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की वजह का भी खुलासा किया, जिसे सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यामिनी सिंह और पवन सिंह के बीच अनबन चल रही है, ये तो आप सब जानते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बात इतनी आगे तक कैसे पहुंची? अब हम आपको बता दें कि इस बात का खुलासा खुद यामिनी सिंह कर चुकीं हैं।

दरअसल भोजपुरी सिनेमा की गलियारों में चर्चा थी कि पवन सिंह ने ही अभिनेत्री यामिनी सिंह को काम दिलाया, लेकिन जब इस बात का खुलासा यामिनी सिंह ने किया तो उन्होंने कहा, "बहुतों को लगता है कि पवन सिंह ने मुझे काम दिलाया है लेकिन आप सबकी गलतफहमी मिटाते हुए बता दूं मुझे पवन सिंह ने नहीं बल्कि डायरेक्टर अरविंद चौबे ने खुद फिल्म "बॉस" ऑफर की थी, और इस फिल्म से मुझे निकाला नहीं गया, बल्कि मैंने खुद इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।"

यामिनी सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

यामिनी सिंह यहीं नहीं रुकी, उन्होंने पवन सिंह को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई है। यामिनी ने कहा, "पवन सिंह ने फिल्म के दौरान मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था। उसी दिन मैंने खुद से ये कसम ले लिया था कि मैं इसी इंडस्ट्री में रहूंगी और उनके सामने ही मजबूती से काम करती रहूंगी, बाकी सभी के साथ काम करूंगी, हालांकि उनके साथ अब जिंदगी में कभी भी काम नहीं करूंगी।"

अक्षरा सिंह भी खा चुकीं हैं कसम

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह के साथ कभी काम न करने की कसम खाई है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की लव स्टोरी से भला कौन नहीं वाकिफ होगा, हालांकि इनकी लव स्टोरी का इस तरह से द एंड हुआ कि अब तो दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story